Rajasthan

फ्रांस की ग्लोबल रैंकिंग में चमका उदयपुर का ताज लेक पैलेस, मिशेलिन गाइड में देश का नंबर-1 होटल घोषित

Last Updated:December 10, 2025, 14:11 IST

Michelin Guide Global Hotel Ranking : लेकसिटी उदयपुर ने एक बार फिर दुनिया के टूरिज़्म मानचित्र पर अपना परचम लहरा दिया है. मिशेलिन गाइड की पहली ग्लोबल होटल रैंकिंग में ताज लेक पैलेस को पूरे भारत में नंबर-1 चुना गया है. 26 देशों के 2457 होटलों में टॉप स्थान पाकर यह तैरता महल न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लग्जरी टूरिज़्म का नया प्रतीक बन गया है.

उदयपुर : लेकसिटी उदयपुर एक बार फिर दुनिया के टॉप टूरिज़्म मैप पर छा गया है. फ्रांस की प्रतिष्ठित मैगज़ीन मिशेलिन गाइड ने अपनी 125 साल की यात्रा में पहली बार ग्लोबल होटल रैंकिंग जारी की है, और इस ऐतिहासिक पहल के पहले ही एडिशन में उदयपुर का ताज लेक पैलेस पूरे देश में नंबर-1 होटल चुना गया है. दुनिया के 26 देशों के 2457 होटलों की सूची में ताज लेक पैलेस को टियर थ्री की सबसे ऊंची कैटेगरी में टॉप स्थान मिला है. यह उपलब्धि न सिर्फ उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का पल है.

ताज लेक पैलेस को मिली यह उपलब्धि इसके अद्भुत लोकेशन, रॉयल हेरिटेज, वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी और झील के बीच तैरते महल की अनोखी खूबसूरती के कारण हैं. पिछोला झील में स्थित यह होटल दुनिया के चुनिंदा फ्लोटिंग पैलेसेज में आता है, जहां मेहमानों को पारंपरिक मेवाड़ी स्वागत, राजसी सजावट और बेहतरीन लग्जरी का अनूठा अनुभव मिलता है.

मिशेलिन में राजस्थान का दबदबा, सब चौंकेमिशेलिन गाइड की इस रैंकिंग में भारत के कुल 36 होटलों को जगह मिली है, जिनमें सबसे ज्यादा 16 होटल राजस्थान के हैं. इनमें से चार होटल उदयपुर के और सात होटल जयपुर के शामिल किए गए हैं. उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास, रैफल्स उदयपुर और रास देवीगढ़ भी अलग-अलग कैटेगरी में स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं. इससे यह साफ झलकता है कि राजस्थान दुनिया में लग्जरी टूरिज़्म का बड़ा केंद्र बन चुका है.

हैदराबाद का फलकनुमा चमका, दूसरा नंबरइस रैंकिंग में हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस को ताज लेक पैलेस के बाद दूसरा स्थान मिला है. टू-की कैटेगरी में राजस्थान के कई होटल जैसे अमन-ए-खास, सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा, सुजान जवाई, ओबेरॉय उदयविलास और रैफल्स उदयपुर शामिल हैं. वन-की कैटेगरी में भी रास देवीगढ़, ओबेरॉय राजविलास, ताज देवी रत्न और कई अन्य होटल शामिल हुए हैं.

तैरता महल नंबर-1, लग्जरी में राजस्थानी राजगौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही आउट लुक ट्रैवल पोर्टल ने उदयपुर को बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन का अवार्ड दिया था. अब मिशेलिन गाइड की इस रैंकिंग ने इसे और मजबूत कर दिया है. मिशेलिन गाइड की शुरुआत 1900 में ड्राइवरों को अच्छे रेस्टोरेंट और होटल की जानकारी देने के लिए हुई थी. समय के साथ यह गाइड दुनिया में गुणवत्ता की सबसे बड़ी पहचान बन गई. अब पहली बार इसमें होटलों को भी आधिकारिक रैंक दी गई है – और इस ऐतिहासिक शुरुआत में ताज लेक पैलेस ने देश का परचम लहराया है. उदयपुर का यह तैरता हुआ महल एक बार फिर साबित कर रहा है कि दुनिया की लग्जरी हेरिटेज लिस्ट में राजस्थान का कोई मुकाबला नहीं.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

December 10, 2025, 14:11 IST

homerajasthan

उदयपुर का ताज लेक पैलेस मिशेलिन गाइड में भारत का नंबर-1 होटल बना

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj