Entertainment

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की धमाकेदार वापसी से उड़े प्रेम के तोते, गौतम गांधी सुनाएगा वो ‘बैड न्यूज’ जिससे शो में मचेगा तहलका!

Last Updated:June 16, 2026, 21:21 IST

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस के शो अनुपमा में आज बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मुकाबले से बाहर होने के बाद अनुपमा एक बार फिर दमदार अंदाज में वापसी करेगी, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाएंगे. वहीं गौतम गांधी एक ऐसा ऐलान करेंगे जो पूरे खेल का रुख बदल सकता है. इस खबर के बाद प्रेम की टेंशन बढ़ जाएगी और उसके लिए आगे की राह पहले से ज्यादा मुश्किल हो सकती है. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि अनुपमा की वापसी से मुकाबले में क्या नया मोड़ आता है.
अनुपमा की धमाकेदार वापसी से हिला प्रेम, गौतम गांधी के ऐलान ने पलटा पूरा खेलZoom

Anupama Spoilers Today: टीवी स्क्रीन पर आज रात ‘अनुपमा’ में महा-ट्विस्ट आने वाला है. जो लोग सोच रहे थे कि अनुपमा अब कंपटीशन से बाहर हो चुकी है और प्रेम की राह आसान हो गई है, उनके लिए मेकर्स ने एक बड़ा झटका तैयार किया है. आज रात आने वाले एपिसोड में अनुपमा न सिर्फ कंपटीशन में शेरनी की तरह वापसी करेगी, बल्कि गौतम गांधी एक ऐसी ‘बैड न्यूज’ सुनाने वाले हैं जिसके बाद प्रेम के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.

आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा हार मानने के मूड में बिल्कुल नहीं है. तमाम मुश्किलों और दुश्मनों की साजिशों को धूल चटाते हुए अनुपमा स्टेज पर ऐसी धमाकेदार वापसी करेगी कि बाकी कंटेस्टेंट्स के तोते उड़ जाएंगे. अनुपमा का यह रौद्र रूप देखकर जजों से लेकर दर्शक तक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे, लेकिन बैकस्टेज खड़ा प्रेम इस कमबैक से अंदर तक हिल जाएगा.

गौतम गांधी सुनाएंगे वो ‘बैड न्यूज

कहानी में असली धमाका तब होगा जब शो के जज गौतम गांधी स्टेज पर आकर एक बड़ा अनाउंसमेंट करेंगे. गौतम गांधी ऐसी ‘बैड न्यूज’ सुनाने वाले हैं जो सीधे तौर पर प्रेम के सारे गेम प्लान को तहस-नहस कर देगी. वह सबके सामने साफ कर देंगे कि अनुपमा को यहां किसी दया या हमदर्दी के आधार पर नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ उसके हुनर की वजह से कंपटीशन में वापस लाया गया है.

ऐन वक्त पर बदला खेल का नियम

इसके साथ ही आज रात कंपटीशन के नियमों में एक ऐसा कड़क बदलाव होने जा रहा है, जिससे प्रेम के लिए आगे का सफर अंगारों पर चलने जैसा होने वाला है. इस नए ट्विस्ट के सामने आते ही प्रेम को इस बात का पक्का अंदाजा हो जाएगा कि अब अनुपमा को हराना उसके बस की बात नहीं है.

अब प्रेम क्या करेगा?

कुल मिलाकर, आज रात का एपिसोड पूरी तरह से अनुपमा के कमबैक और प्रेम की घबराहट के नाम रहने वाला है. गौतम गांधी की उस एक घोषणा ने पूरे शो का पासा पलट कर रख दिया है. अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि बुरी तरह बौखलाया हुआ प्रेम अनुपमा का रास्ता रोकने के लिए अगला कौन सा घटिया कदम उठाता है.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj