देसी इंग्लिश का जलवा! पुष्कर मेले में युवक ने यूके को बताया यूनाइटेड किंगडम ऑफ अमेरिका, Video Viral

अजमेर. राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला इन दिनों रंगों की बहार लिए हुए है. देश-विदेश से हजारों सैलानी यहां पहुंच रहे हैं. सैलानी यहां ऊंटों की सवारी, घोड़ों का डांस, कालबेलिया नृत्य और रंग-बिरंगे बाजारों की रौनक देखते ही बनती है. लेकिन इस बार मेले की चमक में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, जो हंसी का ठहाका लगाने पर मजबूर कर देता है.वीडियो में एक लोकल युवक, जो खुद को फ्लॉप आर्टिस्ट श्याम सुंदर बताता है, ब्रिटेन से आई एक महिला पर्यटक से अंग्रेजी में बात करता नजर आ रहा है. सबसे पहले तो युवक अपने अंकल को वेरी गुड मैन बताता है और उसके बाद महिला से ऊंटनी के दूध टेस्ट करने को कहता है और स्वाद बेहतरीन बताता है. ऊंट के दूध के बारे में जो विदेशी महिला को जो बताता है, उसका अंग्रेजी में बताने का लहजा सुनकर आप हंसने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. युवक यहीं नहीं रूकता है और महिला से नाम और देश के बारे में भी पूछता है. महिला ने जब अपने देश का नाम यूके बताया तो युवक बड़े कॉन्फिडेंस के साथ ब्रिटेन की महिला को समझाता है कि यूके का फुल फॉर्म है यूनाइटेड किंगडम ऑफ अमेरिका! इसको सुनकर आस-पास के लोग हंस पड़े और विदेशी महिला ने बताया कि यूके ब्रिटेन को कहते हैं. युवक भी हंस पड़ा. पूरे संवाद के दौरानउसकी इंग्लिश सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. श्याम सुंदर बड़े गर्व से कहता है, यस मैम, आई एम फ्लॉप आर्टिस्ट, बट आई नो एवरीथिंग! उसकी टूटी-फूटी इंग्लिश, गलत हाईफाइव और अजीबोगरीब एक्सेंट ने वीडियो को इंस्टेंट हिट बना दिया. पुष्कर के धूल भरे मैदान में विदेशी टूरिस्ट से ये देसी स्टाइल बातचीत देखकर लाखों लोग लोटपोट हो रहे हैं.



