‘आप मुस्लिम औरत को अवॉर्ड दे रहे हैं लेकिन…’, हिजाब विवाद पर राखी सावंत का बेबाक बयान, शेयर किया वीडियो

Last Updated:December 19, 2025, 18:14 IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पब्लिक इवेंट में मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच दिया था. मुख्यमंत्री की चौतरफा आलोचना हो रही है. जावेद अख्तर सहित तमाम बड़ी शख्सियतों ने उनकी हरकत पर नाराजगी जताई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बर्ताव से नाराजगी जताई है.
ख़बरें फटाफट
राखी सावंत के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (फोटो साभार: Instagram@rakhisawant2511)
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला का हिजाब खींचकर लोगों को नाराज कर दिया है. फिल्मी सितारे भी उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं और गलत हरकत पर माफी मांगने को कह रहे हैं. राखी सावंत ने एक वायरल वीडियो में खुलेआम मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया है. राखी सावंत ने धार्मिक पहनावे के सम्मान की बात कही और मुख्यमंत्री से पब्लिक के सामने माफी मांगने की अपील की. घटना तब घटी, जब एक इवेंट में 1 000 से ज्यादा आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे. इसी दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन मंच पर आईं, जिन्होंने अपने चेहरे को हिजाब से ढका हुआ था. वायरल वीडियो में नीतीश कुमार उनके हिजाब को नीचे खींचते नजर आ रहे हैं, जिससे डॉक्टर असहज हो गईं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली और राखी सावंत के इमोशनल रिएक्शन ने बहस को बढ़ावा दिया.
View this post on Instagram



