Khatushyamji Aarti Timings | Baba Shyam New Aarti Schedule | Khatu Shyam Temple Timings | Shyam Baba Darshan Time | Khatushyamji Mandir Updates | Rajasthan Temple Timings

Last Updated:December 06, 2025, 11:19 IST
Khatushyamji Aarti Timings Change: खाटूश्यामजी मंदिर प्रशासन ने बाबा श्याम की आरती के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. भक्तों की बढ़ती संख्या और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नई टाइमिंग लागू की गई है. नए शेड्यूल के अनुसार आरती अब निर्धारित समय पर होगी, ताकि सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन का अवसर मिल सके. यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है.
Khatushyamji Arti Timings: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी में दिनों दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. मान्यता है जो भी भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर उनसे मन्नत मांगता है, वह पूरी हो जाती है. वहीं, खाटूश्याम जी मंदिर में होने वाली आरती का भी विशेष महत्व है. एक दिन में बाबा श्याम की पांच बार आरती होती है. इस दौरान एक दिन में दो बार आरती के समय बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार बदला जाता है और वे भक्तों को नए रूप में दर्शन देते हैं. सर्दी और गर्मी के हिसाब से खाटूश्याम जी आरती के समय में बदलाव होता है.
इस बार भी मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष से पौष कृष्ण पक्ष लगने के कारण श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बाबा श्याम की दो मुख्य आरती के समय में बदलाव किया है. ऐसे में अगर अगर आप खाटू धाम में बाबा श्याम की आरती में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार मंदिर कमिटी की जानकारी जरूर चेक कर लें. श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा जानकारी के अनुसार खाटू श्याम जी मंदिर की श्रृंगार और संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है.
बाबा श्याम की नई आरती का समयगर्मियों में बाबा श्याम के दर्शन सुबह 4:30 बजे मंगला आरती से शुरू होते थे, जबकि अब सर्दियों में यह समय बदलकर 5:30 बजे कर दिया गया है. इसके साथ ही सुबह की श्रृंगार आरती सुबह 8:00 बजे, भोग आरती दोपहर 12:30 बजे अपने तय समय पर होगी. शाम की आरती शाम 6:30 बजे और शयन आरती रात 9 बजे होगी. इस जानकारी के बाद मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार श्याम दर्शन के लिए मंदिर आएं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.
खाटूश्याम जी मंदिर में होती है पांच बार आरतीविश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में दिन में पांच बार आरती की जाती है. बाबा श्याम की श्रृंगार और संध्या आरती बहुत खास होती है क्योंकि इस आरती के दौरान बाबा श्याम अपना श्रृंगार बदलते हैं. जारी जानकारी के अनुसार, श्री श्याम मंदिर समिति के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष से पौष कृष्ण पक्ष की शुरुआत होने के कारण आज यानी शुक्रवार से बाबा श्याम की मंगला आरती के साथ श्रृंगार, संध्या और शयन आरती का समय बदल गया है.
जानिए कौन है बाबा श्यामबाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभी से बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
Location :
Sikar,Rajasthan
First Published :
December 06, 2025, 11:19 IST
homerajasthan
खाटूश्यामजी में बदलाव! बाबा श्याम की आरती का समय बदला, भक्तों में मचा हड़कंप



