Rajasthan News Live: सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 2.28 लाख मतदाता करेंगे मतदान का अधिकार प्रयोग

Last Updated:November 11, 2025, 07:19 IST
Rajasthan News Live: बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है. मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है और शाम 6 बजे तक होगा. कुल 2 लाख 28 हजार 264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1 लाख 16 हजार 783 पुरुष, 1 लाख 11 हजार 477 महिलाएं और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी.
राजस्थान के अंता विधानसभ में उपचुनाव को लेकर वोटिंग शुरू
Rajasthan News Live: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू है और शाम 6 बजे तक होगा. निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शांति एवं अनुशासन के साथ मतदान करें. जिले में प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है. मतदान केंद्रों पर पुलिस, होमगार्ड और रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें तैनात की गई है. संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं.
चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी की है. अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मतदान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू रहेगी. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों के साथ तैनात हैं.अधिकारियों का कहना है कि मतदाता निडर होकर मतदान करें, सुरक्षा और व्यवस्था के सभी इंतज़ाम पूरी तरह से किए जा चुके हैं.
2.28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 28 हजार 264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1 लाख 16 हजार 783 पुरुष, 1 लाख 11 हजार 477 महिला मतदाता और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
deep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 11, 2025, 07:13 IST
homerajasthan
अंता में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 2.28 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग



