Sports

U-19 Women Cricketer JSCA: अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने बैटिंग कोच पर लगाए गंभीर आरोप, झारखंड क्रिकेट बोर्ड से शिकायत

Last Updated:December 05, 2025, 10:16 IST

Jharkhand U-19 Women Cricketer: चंद रोज पहले जिस झारखंड क्रिकेट संघ ने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे की मेजबानी की थी, जिस स्टेट क्रिकेट संघ की दुनिया भर में तारीफ हो रही थी, अब उसी राज्य क्रिकेट संघ की थू-थू हो रही है. अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने कोच पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. हद तो तब हो गई जब राज्य संघ पूरे मामले को दबाने में लगा हुआ है.U-19 महिला क्रिकेटर ने बैटिंग कोच पर लगाए गंभीर आरोप, झारखंड बोर्ड से शिकायत

रांची: झारखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम से एक गंभीर मामला निकलकर सामने आ रहा है. एक महिला क्रिकेटर ने अपने कोच के खिलाफ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत की हैं. कथित पीड़िता ने ये शिकायत टीम मैनेजर के माध्यम से जेएससीए (Jharkhand State Cricket Association) मैनेजमेंट से की है. खिलाड़ी के अनुसार कोच का व्यवहार लंबे समय से असहज और अपमानजनक रहा है.

हैरानी कि बात तो ये है कि जेएससीए प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, शिकायत पत्र मिलने के बावजूद झारखंड क्रिकेट राज्य संघ इस केस को बाहर नहीं आने देता चाहता. इससे खिलाड़ी को न्याय मिल पाएगा या नहीं इस बात पर भी संदेह है. कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है.

इस विवाद के बाद जेएससीए प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जिस स्तर पर महिला क्रिकेट आगे बढ़ रहा है. बीते महीने भारतीय टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया तो अब ऐसे में आयु-समूह की खिलाड़ियों को सुरक्षा-सम्मान का भरोसा दिलाना चाहिए.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi..com पर…

About the AuthorAnshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 05, 2025, 09:33 IST

homecricket

U-19 महिला क्रिकेटर ने बैटिंग कोच पर लगाए गंभीर आरोप, झारखंड बोर्ड से शिकायत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj