नववर्ष 2026 का शुभ आगाज़! करौली में कैलादेवी और मदन मोहन जी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Last Updated:December 30, 2025, 18:48 IST
New Year : नववर्ष 2026 की शुरुआत को शुभ बनाने के लिए देशभर से श्रद्धालु धर्मनगरी करौली पहुंच रहे हैं. मदन मोहन जी मंदिर और कैलादेवी आस्था धाम में नए साल पर दर्शन की विशेष मान्यता है. जैसे-जैसे नववर्ष नजदीक आ रहा है, दोनों मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है.
ख़बरें फटाफट
करौली : नए साल की शुरुआत को शुभ और मंगलमय बनाने के लिए राजस्थान की धर्मनगरी करौली देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बनी हुई है. यहां स्थित मदन मोहन जी मंदिर और कैलादेवी आस्था धाम ऐसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, जहां नववर्ष के अवसर पर दर्शन करने की विशेष मान्यता है. यही कारण है कि जैसे-जैसे नया साल करीब आता है, वैसे-वैसे इन दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगता है.
साल 2026 के आगमन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. कोई नया साल पार्टी और सेलिब्रेशन के जरिए मनाता है, तो कोई धार्मिक आस्था के साथ नए वर्ष की शुरुआत करना पसंद करता है. करौली के मदन मोहन जी और कैलादेवी मंदिर उन श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनते हैं, जो मानते हैं कि नववर्ष के पहले दिन यहां दर्शन करने से पूरा साल सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहता है.
कैलादेवी मंदिर में नववर्ष पर भक्तों का सैलाबकैलादेवी मंदिर, जिसे उत्तर भारत का प्रसिद्ध आस्थाधाम भी कहा जाता है, यह मंदिर शक्ति उपासना का भी प्रमुख केंद्र है. यहां हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र के साथ-साथ नववर्ष पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है. मान्यता है कि मां कैलादेवी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुरादें अवश्य पूरी होती हैं. नए साल के दिन यहां दर्शन कर भक्त अपने जीवन की नई शुरुआत मां के दर्शनों से करना पसंद करते हैं.
मदन मोहन जी मंदिर में नए साल का भक्तिमय उत्सववहीं, भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप मदन मोहन जी मंदिर भी करौली की धार्मिक पहचान का अहम हिस्सा है. यह मंदिर न केवल राजस्थान बल्कि देशभर में अपनी विशिष्ट आस्था और मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. नववर्ष के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है.
नववर्ष पर मंदिरों में विशेष सुरक्षा व व्यवस्थाएंनए साल पर इन दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं. सुरक्षा, साफ-सफाई, दर्शन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर खास ध्यान दिया जाता है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Location :
Karauli,Rajasthan
First Published :
December 30, 2025, 18:48 IST
homerajasthan
करौली मदन मोहन जी और कैलादेवी मंदिर में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़



