Rajasthan

जैसलमेर बस हादसा : दर्द से दहला राजस्थान, अब सरकार का बड़ा ऐलान- 25 लाख तक की सहायता राशि घोषित!

Last Updated:October 16, 2025, 17:41 IST

Jaipur News: जयपुर-जैसलमेर हाइवे हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता घोषित की. जांच के लिए CIRT और उच्चस्तरीय समिति गठित, 66 बसें जब्त की गईं.दर्द से दहला राजस्थान, अब सरकार का बड़ा ऐलान- 25 लाख तक की सहायता राशि घोषित!

रोशन शर्मा/जयपुर. जयपुर-जैसलमेर हाइवे पर हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस भीषण हादसे के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा निर्णय लेते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राहत और पुनर्वास के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है. जिन परिवारों में तीन या उससे अधिक सदस्यों की मौत हुई है, उन्हें 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपए और अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जिला प्रशासन के साथ मिलकर हर पीड़ित परिवार तक तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.हादसे के बाद परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई
जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन विभाग भी सक्रिय हो गया है. बस बॉडी निर्माण मानकों की गहन जांच शुरू कर दी गई है. अब तक प्रदेशभर में 66 बसें जब्त की जा चुकी हैं, जबकि जोधपुर स्थित जैनम कोच क्राफ्टर में भी जांच जारी है. विभाग को आशंका है कि हादसे में शामिल बस में बॉडी कोड मानकों का उल्लंघन हुआ था.

उच्चस्तरीय समिति और तकनीकी जांच टीम गठित
राज्य सरकार ने हादसे की गहराई से जांच के लिए अपर परिवहन आयुक्त ओ.पी. बुनकर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. यह समिति हादसे के तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी. इसके साथ ही, पुणे की प्रतिष्ठित संस्था सीआईआरटी (CIRT) को स्वतंत्र तकनीकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विशेषज्ञों की यह टीम शनिवार और रविवार को जैसलमेर पहुंचेगी और वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी.

प्रदेशभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 53 बसें सुरक्षा मानकों के उल्लंघन में पकड़ी जा चुकी हैं. परिवहन विभाग ने सभी बस ऑपरेटरों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और केवल अनुमोदित बसों को ही सड़कों पर उतारें.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 16, 2025, 17:38 IST

homerajasthan

दर्द से दहला राजस्थान, अब सरकार का बड़ा ऐलान- 25 लाख तक की सहायता राशि घोषित!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj