National

गोवा अग्निकांड: अजय गुप्ता गिरफ्तार, लूथरा ब्रदर्स फरार, SC में सुनवाई

Last Updated:December 10, 2025, 10:19 IST

Breaking News Live: गोवा अग्निकांड के एक आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है. इस बीच लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हैं. उन्होंने दिल्ली एक अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है. आज सुप्रीम कोर्ट दिल्ल…और पढ़ेंLive: गोवा अग्निकांड के आरोपियों लूथरा ब्रदर्स ने दाखिल की जमानत याचिका

क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा इस समय फुकेत (थाईलैंड) में हैं.

Breaking News Live: गोवा अग्निकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस घटना के एक आरोपी अजय गुप्ता को मंगलवार को दिल्ली से हिरासत में लिया गया. अजय गुप्ता ने कहा है कि वह इस बिजनेस में केवल एक पार्टनर था. घटना के बाद क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो चुके हैं. इस खबर में आज भी काफी डेवलपमेंट होने की संभावना है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई. पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर भी विवाद चल रहा है. उधर पंजाब कांग्रेस में भी तकरार काफी बढ़ गया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी से निलंबित नवजोत कौर सिद्धू दिल्ली में हैं, लेकिन कांग्रेस आलाकमान का उनसे मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है. लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्ज पर आज आ सकता है फैसला. ऐसी तमाम खबरों पर हमारी नजर रहेगी और हम आपको हर अपडेट से अवगत कराते रहेंगे. आप इस ब्लॉग में हमारे साथ बने रहिए.

December 10, 202510:19 IST

Breaking News Live: बिहार पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Breaking News Live: याचिकाकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के सामने बिहार पंचायत चुनाव से जुड़े मामले को रखा. उन्होंने कहा था कि पिछले 10-11 दिनों से मामला सूचीबद्ध है लेकिन, सुनवाई के लिए मामला नहीं आ पा रहा है. इसे अंतिम निपटारे के लिए सूचीबद्ध किया गया है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चला रहा है. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि चुनाव आयोग को निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों में संशोधन करने का जो अधिकार है वह इसे पूरे देश में ऐसा करने का अधिकार नहीं देता. पीठ ने कई राज्यों में चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट के लिए चल रहे एसआईआर की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई जारी रखी. सुनवाई में चुनाव आयोग पर सरकार की जगह खुद नागरिकता का परीक्षण करने का आरोप लगा.

December 10, 202510:17 IST

Goa Night Club Fire: कौन है अजय गुप्ता? खुल गया राज

Goa Night Club Fire:  गोवा अग्निकांड में दिल्ली से गिरफ्तार लूथरा ब्रदर्स के करीबी अजय गुप्ता की कुंडली सामने आ गई है. अजय गुप्ता के बारे में पता चला है कि ये नार्थ दिल्ली के मशहूर बिल्डर अमित गुप्ता के भाई हैं. अमित गुप्ता की दो साल से पहले गोगी गैंग ने बुराड़ी में हत्या कर दी थी. अमित गुप्ता की मौत के बाद खुलासा हुआ था कि उनके पास कई नामी लोगों के पैसा थे. वे इन पैसों को मार्केट में लगाते थे. अमित की हत्या के बाद उनके भाई अजय गुप्ता पैसा मार्केट में लगाने लगे. लूथरा बंधुओं के क्लब में भी अजय गुप्ता ने काफी बड़ी रकम लगा रखी थी. गोवा पुलिस अब अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लूथरा बंधुओं के साथ हुई उनकी ट्रांजेक्शन के बारे में पता लगाएगी.

December 10, 202510:10 IST

Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. ये दोनों घटना के तुरंत बाद थाईलैंड फरार हो गए थे. इस बीच गोवा पुलिस ने इनके गोवा स्थित एक अन्य क्लब पर बुलडोजर कार्रवाई कर उसे ढाह दिया है.

First Published :

December 10, 2025, 10:01 IST

homenation

Live: गोवा अग्निकांड के आरोपियों लूथरा ब्रदर्स ने दाखिल की जमानत याचिका

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj