Rajasthan

Chaumu News Live: चौमूं में जहां चले थे पत्थर, वहां गरज रहे बुल्डोजर, पत्थरबाजों पर भजनलाल सरकार का एक्शन देखिए

Last Updated:January 02, 2026, 10:10 IST

Chaumu Dispute Live: जयपुर के चौमूं कस्बे में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने और सड़क पर अतिक्रमण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया था. पुलिस कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. भारी पुलिस जवानों की मौजूदगी में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अतिक्रमण हटाने के बुलडोजर एक्शन शुरू है.

ख़बरें फटाफट

Live: चौमूं में जहां चले थे पत्थर, वहां गरज रहे बुल्डोजर, जानें पल-पल का अपडेटचौमूं में राजस्थान पुलिस का बुल्डोजर एक्शन शुरू

Chaumu Dispute Live: राजधानी जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर चौमूं कस्बे में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर उपजा विवाद अब प्रशासन की सख्ती का कारण बन गया है. बस स्टैंड के पास कलंदरी मस्जिद के बाहर सड़क पर अतिक्रमण और रेलिंग लगाने के प्रयास से शुरू हुआ यह विवाद पत्थरबाजी में बदल गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. अब प्रशासन ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू है, जिसके लिए पुलिस थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

यह विवाद दिसंबर के अंतिम दिनों में उस समय भड़का जब मस्जिद के बाहर सड़क किनारे रखे पत्थरों को हटाकर रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ. स्थानीय लोगों और व्यापारियों की शिकायत थी कि यह अतिक्रमण सड़क की चौड़ाई कम कर ट्रैफिक जाम का कारण बन रहा है. एक पक्ष ने सहमति से पत्थर हटाए, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने फिर से लोहे की रेलिंग लगाने की कोशिश की. देर रात पुलिस ने इसे हटाने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई.  इस घटना में 6 से 11 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें ज्यादातर को सिर पर चोटें आईं. पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया.

जेसीबी से अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

चौमूं में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लगातार जारी रखा हुआ है. गुरुवार को करीब एक दर्जन मकान और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. जेसीबी की सहायता से सड़क सीमा में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. कार्रवाई के दौरान मकान और दुकानों के बाहर बने चबूतरे, सीढ़ियां और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए गए. प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सड़क को चौड़ा करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने से सड़क पर आवाजाही आसान हुई है. मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

सीएम भजनलाल शर्मा ने देर रात की समीक्षा

पत्थरबाजी के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया. अफवाहें फैलने से रोकने के लिए चौमूं क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित कर दी गई. अतिरिक्त पुलिस बल आसपास के थानों से बुलाया गया और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. अब तक 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आगे कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई.  देर रात उन्होंने गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली और डीजीपी यूबी राजीव शर्मा को चौमू विवाद पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

सीएम के निर्देश के बाद एक्शन मोड में पुलिस

सीएम के निर्देश के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. सरकार का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की नीति पूरी तरह निष्पक्ष है और इसमें धर्म या जाति का कोई भेदभाव नहीं है. पत्थरबाजों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन पहले ही सख्त रुख अपना चुका था. गरीब नवाज होटल सहित चार मीट की दुकानों समेत कई दुकानों और मकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए थे. इनमें अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया गया था और जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था. 31 दिसंबर को यह समयावधि पूरी हो चुकी है. अब कोई जवाब नहीं आने पर प्रशासन ने आज ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दिया है. इसके लिए पुलिस थाने के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है. चौमूं में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

January 02, 2026, 08:54 IST

homerajasthan

Live: चौमूं में जहां चले थे पत्थर, वहां गरज रहे बुल्डोजर, जानें पल-पल का अपडेट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj