फीस बढ़ोतरी को लेकर बाड़मेर में प्रदर्शन! छात्राओं ने कहा- रॉल मॉडल नहीं रील स्टार हैं IAS टीना डाबी

फीस बढ़ोतरी को लेकर बाड़मेर में प्रदर्शन! छात्राओं ने कहा- रॉल मॉडल नहीं रील स्टार हैं IAS टीना डाबी
बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में सरकारी कॉलेज में फीस में अचानक तीन गुना वृद्धि के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन उस समय विवादास्पद हो गया, जब एक वायरल वीडियो में उन्होंने जिला कलेक्टर एवं आईएएस अधिकारी टीना डाबी को रोल मॉडल की बजाय रील स्टार कह डाला. छात्राओं का आरोप था कि कलेक्टर सफाई अभियान और सोशल मीडिया रील्स में सक्रिय रहती हैं, लेकिन छात्राओं की वास्तविक समस्याओं को सुनने नहीं आतीं. प्रदर्शन के दौरान अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और एसडीएम छात्राओं को शांत करने पहुंचे. एसडीएम ने टीना डाबी को रोल मॉडल बताते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिस पर छात्राओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कलेक्टर उनकी रोल मॉडल नहीं, बल्कि रील स्टार हैं.
छात्राओं की इस टिप्पणी को प्रशासन ने उत्तेजक माना और प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राओं को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत की खबर फैलते ही अन्य छात्राएं थाने के बाहर एकत्र हो गए और धरना देने लगे. उन्होंने पुलिस पर लोकतांत्रिक अधिकार दबाने का आरोप लगाया. स्थिति बिगड़ते देख बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को गलत मानते हुए सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि गलती हो गई और माफी भी मांगी. इसके बाद सभी हिरासत में लिए गए छात्राओं को रिहा कर दिया गया. एसपी की इस स्वीकारोक्ति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. छात्राओं ने फीस वृद्धि को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए शिक्षा दुर्गम बनाने वाला बताया और इसे वापस लेने की मांग की. प्रशासन ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है.
homevideos
फीस बढ़ोतरी को लेकर बाड़मेर में प्रदर्शन! छात्राओं ने कहा- रॉल मॉडल नहीं रील स्टार हैं IAS टीना डाबी




