Rajasthan
गायत्री मंत्रों से गूंजा सिकराय! समाज सुधार की मिसाल बना महायज्ञ

Dausa Sikrai Gayatri Mahayagya: सिकराय में आयोजित 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम में समाज सुधार, नशामुक्ति और एकता का संदेश दिया गया. गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में हुआ यह आयोजन भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ.



