PSL 2025 new dates: विदेशी प्लेयर्स नहीं आए तो भी इस दिन से पाकिस्तान में ही दोबारा शुरू होगी लीग

Last Updated:May 12, 2025, 20:33 IST
PSL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल और पीएसएल स्थगित हुए. इस बीच पीसीबी 16 मई तक पीएसएल दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है, भले ही विदेशी खिलाड़ी लौटे या नहीं.
पाकिस्तान सुपर लीग 2025
हाइलाइट्स
युद्ध जैसे हालात के बीच स्थगित हुआ था पीएसएलअब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नई तैयारी आई सामने16 मई से पाकिस्तान में ही दोबारा शुरू होगा टूर्नामेंट
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और युद्ध जैसे माहौल के बीच दोनों देशों में जारी क्रिकेट लीग पर भी फर्क पड़ा. इधर आईपीएल स्थगित हुआ तो उधर पीएसएल भी आनन-फानन में रोक दिया गया. इस बीच पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर खबर आ रही है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है. भले ही विदेशी खिलाड़ी खेलने के लिए वापस आए या नहीं. पीसीबी की योजना इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए आने से पहले फाइनल की मेजबानी करने की है.
IPL 2025: कोलकाता से फाइनल शिफ्ट! चार वेन्यू में होंगे बचे 16 मैच, गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग की 5 बड़ी बातें
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि भारत के साथ संघर्ष विराम के बाद पीसीबी 16 मई तक पीएसएल को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है.
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘पीएसएल में फाइनल सहित हमारे पास आठ मैच बचे हैं और योजना है कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ या फिर उनके बिना 15-16 मई तक इसे शुरू करके जल्दी खत्म किया जाए.’
Opinion: तुम किसी योद्धा की तरह लड़े थे विराट, हमने तुम्हें एंडरसन-ब्रॉड को थर-थर कंपकंपाते देखा है
सूत्र ने कहा कि कुछ विदेशी खिलाड़ी अब भी दुबई में हैं और कुछ अपने घरों के लिए निकल गए हैं. उन्होंने कहा, ‘फ्रैंचाइजी को कहा गया है कि वे विदेशी खिलाड़ियों को बचे मैचों के लिए वापस आने के लिए कहें, लेकिन अंतिम फैसला उनका और उनके बोर्ड का ही होगा.’
Anshul Talmale
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :
New Delhi,Delhi
homecricket
विदेशी प्लेयर्स नहीं आए तो भी इस दिन से पाकिस्तान में ही दोबारा शुरू होगा PSL



