Tech

How to make personalized greetings and wishes for dhanteras 5 best prompt for ChatGPT Gemini AI chatbots- AI के लिए लिख दें ये 5 Prompt और बना लें अपनी खुद की Dhanteras Wishes और Greetings

हर साल Dhanteras पर WhatsApp और सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले मेसेज अक्सर पुराने टेम्प्लेट्स ही दोहराते हैं. अब AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, Gemini, Claude और Perplexity से आप अपने दोस्तों, परिवार और ऑफिस ग्रुप के लिए कस्टमाइज्ड शुभकामनाएं बना सकते हैं. ये सिस्टम टोन, भाषा, रिश्ते और प्लेटफ़ॉर्म के हिसाब से मैसेज तैयार करते हैं, और जरूरत पड़ने पर इन्हें बदलना भी आसान है.

AI की मदद से आप अपने मेसेज को पूरी तरह पर्सनलाइज कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप चैटबॉट से कह सकते हैं कि वह सहकर्मी, परिवार के बुजुर्ग सदस्य या कम्युनिटी ग्रुप के लिए Dhanteras ग्रीटिंग तैयार करे.

रिप्लाई को छोटा, लंबा, औपचारिक, इमोजी वाला बनाने के लिए बार-बार सुधार सकते हैं. यही प्रक्रिया Instagram स्टोरीज, YouTube कम्युनिटी पोस्ट या ईमेल हेडर्स के लिए भी काम आती है.

कुछ AI चैटबॉट्स विज़ुअल या ऑडियो ग्रीटिंग्स भी बना सकते हैं. आप त्योहार-थीम वाली इमेज के साथ टेक्स्ट डालने या वॉइसओवर स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए भी कह सकते हैं. साथ ही, ट्रांसलेशन फीचर के जरिए अंग्रेज़ी मेसेज को हिंदी, तमिल या गुजराती में भी भेजा जा सकता है.

AI से तैयार किए गए मेसेज को आप WhatsApp, SMS, Facebook, Instagram, LinkedIn या प्रिंटेड कार्ड पर शेयर कर सकते हैं. एक ही मैसेज को हर प्लेटफ़ॉर्म के टोन और कैरेक्टर लिमिट के हिसाब से छोटा या लंबा करना आसान होता है. इससे रिपीटेड फॉरवर्ड्स से बचा जा सकता है और मैसेज तेज़ी से शेयर किए जा सकते हैं.

आइए जानते हैं 5 बहुत काम के AI प्रॉम्प्ट्स के बारे में जिसे आप लिखकर बढ़ियां शुभकामनाओं वाला कार्ड बना सकते हैं.

ऑफिस WhatsApp ग्रुप के लिए शॉर्ट, न्यूट्रल टोन में Dhanteras ग्रीटिंग, बिना इमोजी.
बुजुर्ग रिश्तेदार के लिए छोटा और विनम्र हिंदी Dhanteras मैसेज SMS के लिए.
Instagram स्टोरी के लिए गोल्ड-थीम वाली कैप्शन, 15 शब्दों से कम.
अंग्रेज़ी में लिखी Dhanteras शुभकामना का गुजराती में अनुवाद, सम्मानजनक टोन के साथ.
बुजुर्गों के लिए वॉइसओवर-स्टाइल Dhanteras ग्रीटिंग स्क्रिप्ट.

ध्यान दें: AI-जनरेटेड शुभकामनाएं यूज़र के प्रॉम्प्ट और पब्लिक डेटा पर बेस्ड होती हैं. इनमें कभी-कभी गलतियां या अनचाही भाषा हो सकती है. शेयर करने से पहले इन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj