Rajasthan

धौलपुर में सफेदा खेती से सुशील शर्मा ने कम लागत में 10 लाख कमाए

Last Updated:January 11, 2026, 14:26 IST

धौलपुर के युवा किसान सुशील शर्मा ने कम खर्च में सफ़ेदा की खेती कर शानदार मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है. 3 साल में ही पेड़ों की कटाई से लाखों की कमाई संभव है. फर्नीचर, हार्डबोर्ड और ईंधन जैसे उद्योगों में इसकी मांग लगातार बनी रहती है, जिससे किसानों को बिक्री की चिंता नहीं होती.

खेतों के किनारे लाइन में लगे लंबे-लंबे सफ़ेदा (यूकेलिप्टस) के पेड़ अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं. कई किसान इसकी खेती को समझ नहीं पाते, लेकिन धौलपुर के युवा किसान सुशील शर्मा इस खेती का रहस्य जानते हैं और इसी के सहारे अच्छी-खासी आमदनी कर रहे हैं. सुशील शर्मा बताते हैं कि वह सफ़ेदा के पौधे आगरा से खरीदते हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 से 20 रुपए प्रति पौधा होती है.

उनके अनुसार, 3 एकड़ जमीन में लगभग 1200 पेड़ लगाए जा सकते हैं, और इसमें कुल 40 हजार रुपए का खर्च आता है, जो अन्य पारंपरिक फसलों की तुलना में काफी कम है. सफ़ेदा का पौधा लगाने के 2–3 साल बाद कटाई योग्य हो जाता है. एक पेड़ का वजन 200–300 किलो तक होता है और यह बाजार में लगभग 1000 रुपए तक बिक जाता है.

इस तरह 1200 पेड़ों की कीमत आसानी से 10 लाख रुपए तक पहुंच जाती है, जिससे किसानों को शानदार मुनाफा मिलता है इसकी लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर, हार्डबोर्ड, ईंधन और कई औद्योगिक कार्यों में किया जाता है. इसी कारण बाजार में इसकी मांग भी हमेशा बनी रहती है, जिससे किसानों को बिक्री की चिंता नहीं रहती.

Add as Preferred Source on Google

सुशील शर्मा बताते हैं कि सफेदा की खेती करने का सबसे बेहतर समय जून से अक्टूबर होता है. इस दौरान बारिश के कारण शुरुआती सिंचाई का झंझट कम हो जाता है और पौधे आसानी से बढ़ते हैं. सफेदा की खेती में हर 60 दिन में सिंचाई की जरूरत होती है, जिससे छोटे किसानों को भी बड़ी सिंचाई व्यवस्था की जरूरत नहीं पड़ती और खेती आसान हो जाती है.

सफेदा के पेड़ में दीमक का खतरा रहता है, इसलिए पेड़ों पर सफेद चूने की पुताई जरूरी होती है, जिससे पेड़ सुरक्षित रहें. इसके अलावा, पौधे लगाने से पहले खेत में गोबर की खाद डालना बेहद फायदेमंद है. इससे पेड़ तेजी से बढ़ते हैं और तने मजबूत बनते हैं. सुशील शर्मा बताते हैं कि वे पिछले कई वर्षों से इस खेती को कर रहे हैं और आज सफेदा खेती उनके लिए लगातार मुनाफे का जरिया बनी हुई है. यह मॉडल उन किसानों के लिए एक बड़ी सीख है जो कम लागत में ज्यादा कमाई करना चाहते है।

First Published :

January 11, 2026, 14:26 IST

homeagriculture

धौलपुर में सफेदा खेती से सुशील शर्मा ने कम लागत में कमाए 10 लाख

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj