Entertainment

श्रीदेवी की खूबसूरती और सुपरस्टारडम की कहानी, यशराज को बचाया.

Last Updated:January 06, 2026, 15:53 IST

हिंदी सिनेमा की वो एक्ट्रेस जिसने बचपन में ही पढ़ाई छोड़ दी थी. छोटी सी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू करने वाली इस हसीना का स्कूल बचपन में ही छूट गया था. लेकिन इस बात का उन्हें ताउम्र अहसास रहा. यूं तो ये एक्ट्रेस लीड हीरो को भी टक्कर दिया करती थीं. लेकिन यश चोपड़ा के लिए तो ये फरिश्ता साबित हुई थी.5वीं पास भी नहीं थी हीरो से ज्यादा फीस लेने वाली ये हसीना, फिर बनी फरिश्ताहर रोल में फूंक देती थीं जान

नई दिल्ली. वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस, जो अपनी खूबसूरती से ना सिर्फ एक्टर्स के दिलों पर राज करती थीं, बल्कि फिल्ममेकर्स भी इस पर दिल हार बैठते थे. इंडस्ट्री वह वह पहली फीमेल सुपरस्टार बनी. एक वक्त तो ऐसा भी आया जब ये हीरो से ज्यादा फीस चार्ज किया करती थीं. लेकिन ज्यादा पढ़ाई नहीं क पाने का अफसोस इन्हें उम्रभर रहा था.

जिस खूबसूरत एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं श्रीदेवी हैं. अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इडंस्ट्री के हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है. निर्माता बोनी कपूर तो उनकी खूबसूरती पर ऐसे फिदा थे कि एक्ट्रेस को फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने मुंहमांगी फीस तक दे दी थी.

ताउम्र रहा स्कूल न जाने का दर्द

श्रीदेवी ने जब डेब्यू किया तो पहली फिल्म के बाद ही उन्हें काम मिलने लगा था. अपने करियर में उन्होंने हर तरह के रोल किए. लेकिन बचपन से ही एक्टिंग में आने की वजह से उनके पास स्कूल जाने का समय ही नहीं बचता था इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी और एक्टिंग लाइन में बिजी हो गई अपने कई इंटरव्यू में उन्होंने ये जिक्र किया था कि उन्हें स्कूल न जा पाने का बहुत मलाल रहा है. स्कूल लाइफ तो वह कभी एन्जॉय ही नहीं कर पाई थीं.

खूबसूरती की थीं मिसाल

यशराज के लिए बनी थी फरिश्ता

नेटफ्लिक्स की सीरीज द रोमांटिक्स में यश चोपड़ा ने श्रीदेवी से जुड़ा एक राज बयां किया था. उन्होंने बताया था कि कैसे श्रीदेवी के एक फैसले से उनके प्रोडक्शन की डूबती नैया पार लगा दी थी. जब यशराज बैनर डूबने के कगार पर था तब यश चोपड़ा फिल्म चांदनी लेकर आए थे. फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना नजर आए थे. फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई बल्कि फिल्म के गाने और कहानी को भी काफी पसंद किया गया था. इसी फिल्म से यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन डूबते डूबते बचा था. इस फिल्म से पहले यश चोपड़ा काफी परेशानियों से गुजर रहे थे.

बता दें कि अपने करियर में श्रीदेवी ने ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ काफी पसंद की जाती थीं. दोनों ने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है.

About the AuthorMunish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

January 06, 2026, 15:53 IST

homeentertainment

5वीं पास भी नहीं थी हीरो से ज्यादा फीस लेने वाली ये हसीना, फिर बनी फरिश्ता

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj