Taiwan Hit by Giant 7 magnitude Earthquake | Taiwan Earthquake video | ताइवान में भूकंप

Last Updated:December 27, 2025, 22:28 IST
ताइवान में शनिवार रात को एक भयानक भूकंप आया है, जब लोग बिस्तर पर सो रहे थे तो अचानक उनके घर की दीवारें हिलने लगीं. जिसके बाद लोग आधी नींद में ही उठकर जान बचाते हुए खुले मैदान की तरफ भागे. इस भूकंप से कांपती दीवारों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस भूकंप के बाद आफ्टर शॉक की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. यानी अभी भी खतरा टला नहीं है.
ताइवान में भूकंप (AI Image)
ताइपे: ताइवान में कुछ देर पहले ही भयानक भूकंप से धरती हिल गई है. ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसने राजधानी ताइपे समेत कई जगहों को हिलाकर रख दिया है. स्थानीय समय के अनुसार रात 11:05 बजे जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी धरती डोलने लगी, लोग आधी नींद में बिस्तर छोड़कर सड़कों पर निकल आए. कुछ लोगों ने निकलते हुए अपने घर के वीडियोज लिए हैं, जिसमें भूकंप की वजह से दीवारें हिलती हुई साफ दिखाई दे रही हैं.
कितना भयानक था भूकंप?
ताइवान में कुछ दिन पहले भी भूकंप आया था. बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता 6.0 थी, जिसके बाद अब शनिवार को 7 मैगनीट्यूड के भूकंप ने धरती हिला दी है. बाताय जा रहा है कि इस हफ्ते द्वीप पर आए दूसरा बड़े भूकंप की गहराई 73 किलोमीटर यानी 45 मील थी. लोगों ने इन भूकंप से कांप रही इमारतों का वीडियो बनाया है, जिसे देखकर मालूम होता है कि कुछ जगहों पर हल्का-फुल्का नुकसान हुआ होगा. राष्ट्रीय फायर एजेंसी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है. ये भूकंप उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान से लगभग 32 किमी यानी 20 मील दूर आया है. अभी भी आफ्टरशॉक का खतरा बना हुआ है.



