ग्रीन सिटी की ओर बड़ा कदम! बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 हाईटेक ई-बसें, जानिए क्या होगा खास

Last Updated:April 30, 2026, 12:35 IST
Bikaner Hindi News: बीकानेर में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 75 हाईटेक ई-बसों की शुरुआत की जा रही है, जो शहर के सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह बदलने का काम करेंगी. ये इलेक्ट्रिक बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी बल्कि यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक सफर का अनुभव भी देंगी. इस पहल से शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू की गई यह योजना बीकानेर को आधुनिक और इको-फ्रेंडली शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. शहर में जल्द ही 75 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) का संचालन शुरू होगा, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि आमजन को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प भी मिलेगा.
यह योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत लागू की जा रही है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर को कुल 125 ई-बसों की स्वीकृति मिली है, जिसमें पहले चरण में 75 बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य शहर में बढ़ते ऑटो और निजी वाहनों के दबाव को कम करना और प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है.
इस डिपो में एक साथ 25 बसों को चार्ज करने की सुविधा25 बसों को चार्ज करने की सुविधा होगी मूमल एसोसिएट के लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ई-बसों के संचालन के लिए शहर में अत्याधुनिक चार्जिंग डिपो का निर्माण भी तेजी से चल रहा है. यह डिपो महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पास बनाया जा रहा है. करीब 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस डिपो में एक साथ 25 बसों को चार्ज करने की सुविधा होगी. अधिकारियों के अनुसार, डिपो का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और आगामी जून-जुलाई तक इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा. भविष्य में 125 बसों के संचालन को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त भूमि का अधिग्रहण भी किया जा चुका है.
ई-बसों की सबसे बड़ी खासियतई-बसों की सबसे बड़ी खासियत ई-बसों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये आम लोगों के लिए बेहद किफायती साबित होंगी. जहां अभी शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक ऑटो से जाने में करीब 200 रुपये खर्च होते हैं, वहीं ई-बस से यही दूरी महज 20 से 30 रुपये में तय की जा सकेगी. इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. यात्रियों को भीषण गर्मी में भी आरामदायक सफर सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से भी इन बसों को अत्याधुनिक बनाया गया है.
जीपीएस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे लगे होंगेबस का दरवाजा बंद हुए बिना बस नहीं चलेगी, तापमान बढ़ने पर अलार्म सिस्टम सक्रिय हो जाएगा और हर बस में जीपीएस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे. दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा महिलाओं के लिए चार सीटें आरक्षित रहेंगी, जिन्हें पिंक रंग से चिन्हित किया जाएगा. सभी बसें वातानुकूलित होंगी, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में भी आरामदायक सफर मिलेगा. इन ई-बसों का संचालन बीकानेर शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों—देशनोक, नाल, गंगाशहर, रायसर और उदासर तक किया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सकेगी. साथ ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे जूनागढ़ किला और लक्ष्मीनाथ मंदिर तक भी बस सेवा उपलब्ध होगी, जिससे पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
April 30, 2026, 12:35 IST



