Telangana Viral News | Bear Costume Sarpanch | Monkey Menace Solution | Telangana Village Jugad | Sarpanch Unique Idea | Viral Village News | Telangana Panchayat

Last Updated:December 23, 2025, 12:19 IST
Telangana Viral News: तेलंगाना के एक गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों के लिए सरपंच ने अनोखा जुगाड़ अपनाया. फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों को भगाने के लिए सरपंच ने भालू का भेस धारण किया. जैसे ही गांव में भालू का अवतार दिखा, बंदर डरकर भागने लगे. यह देसी उपाय गांव में कारगर साबित हुआ और अब यह अनोखी पहल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
हैदराबाद: अक्सर कहा जाता है कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है लेकिन तेलंगाना के निर्मल जिले में एक सरपंच ने इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए मजबूरी को मनोरंजन और समाधान में बदल दिया है. जिले के एक छोटे से गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए नवनिर्वाचित सरपंच कुम्मरी रंजीत ने एक ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है.
निर्मल जिले के इस गांव में पिछले काफी समय से बंदरों ने भारी उत्पात मचा रखा था. बंदर न केवल किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे थे बल्कि घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाना और बच्चों व बुजुर्गों पर हमला करना आम बात हो गई थी. ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला. जब समस्या का कोई सरकारी हल नहीं दिखा तो नए सरपंच कुम्मरी रंजीत ने खुद कमान संभालने का फैसला किया. उन्होंने बंदरों के प्राकृतिक डर का फायदा उठाने के लिए बाजार से एक भालू का कॉस्ट्यूम खरीदा.
सरपंच की भालू वाली गश्तसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सरपंच रंजीत भालू का भारी-भरकम सूट पहनकर गांव की गलियों और खेतों में घूम रहे हैं. जैसे ही बंदर इस ‘नकली भालू’ को देखते हैं, वे डर के मारे गांव छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़े होते हैं. सरपंच का कहना है कि बंदर भालू से डरते हैं इसलिए यह प्रयोग सफल रहा है.
उन्होंने बतायागांव वाले बंदरों से बहुत परेशान थे. फसलें तबाह हो रही थीं. बंदरों को पकड़ने वाली टीमों का खर्च बहुत ज्यादा था इसलिए मैंने खुद भालू बनकर उन्हें डराने का फैसला किया. अब स्थिति में काफी सुधार है.
सोशल मीडिया पर मिली सराहनाइस अनोखे जुगाड़ का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया यह तेजी से वायरल हो गया. लोग सरपंच की प्रतिबद्धता और उनके रचनात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं. ग्रामीणों का भी मानना है कि जब से सरपंच ने यह भालू गश्त शुरू की है बंदरों का रिहायशी इलाकों में आना कम हो गया है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
December 23, 2025, 12:19 IST
homeandhra-pradesh
तेलंगाना का अनोखा प्रयोग: भालू बनकर निकला सरपंच, बंदरों में मची भगदड़



