मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बनी वो फिल्म, बन गई कल्ट हिट मूवी, हीरो को मिला बेस्ट विलेन का अवॉर्ड – jackie shroff nana patekar Angaar film 1992 loosely based on Mumbai first underworld don karim lala life depicts gangster world turn cult hit movie

Last Updated:November 19, 2025, 17:22 IST
Mumbai Don Karim Lala Movie : बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड डॉन की लाइफ पर बेस्ड कई मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं. कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो सफल रही ही जब टीवी-यूट्यूब पर आई तो करोड़ों लोगों ने इन फिल्मों को देखा और पसंद किया. आज ये फिल्में कल्ट हिट मूवी मानी जाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म 1 सितंबर 1992 को रिलीज हुई थी.

मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्मों को हमेशा दर्शकों का प्यार मिला है. 1992 में अंगार मूवी की खूब तारीफ हुई थी. यह फिल्म मुंबई के पहले अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला की लाइफ पर बेस्ड मानी जाती है. अंगार फिल्म में जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, नाना पाटेकर, ओम पुरी, मजहर खान, कादर खान, किरण कुमार, ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था. फिल्म में हमें संगीतकार आदेश श्रीवास्तव भी एक छोटे से रोल में नजर आए थे.

अंगार फिल्म का डायरेक्शन शशिलाल के. नायर ने किया था जिन्होंने परिवार, क्रोधी और वन टू का फोर जैसी फिल्में बनाई हैं. फिल्म की कहानी मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला की लाइफ पर बेस्ड मानी जाती है. अंगार फिल्म में शुरुआत में सनी देओल काम करने वाले थे. प्रोड्यूसर शशिलाल नायर का मन बदल गया और 1989 में आई ‘परिंदा’ फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर को फिल्म में ले लिया.

अंगार फिल्म की स्टोरी-स्क्रीनप्ले सुजीत सेन ने लिखा थी. डायलॉग कादर खान ने लिखे थे. प्रोड्यूस शशिलाल के. नायर और एसएम आरिफ ने किया था. म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था. गीतकार आनंद बख्शी थे. फिल्म का म्यूजिक औसत ही था.
Add as Preferred Source on Google

फिल्म का बजट 2 करोड़ के करीब था. फिल्म ने करीब 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. यह 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नौवे नंबर पर थी. फिल्म का पहला सीन 1972 की हॉलीवुड मूवी द गॉडफादर से लिया गया था.

फिल्म की कहानी मुंबई के स्लम एरिया में रहने वाले बेरोजगार युवक जयकिशन से शुरू होती है. फिल्म में कादर खान ने जहांगीर खान का रोल निभाया जाता है. माना जाता है कि यह किरदार मुंबई के डॉन करीम लाला से इंस्पायर्ड था. करीम लाला को मुंबई का पहला अंडरवर्ल्ड डॉन माना जाता है.

अफगानिस्तान में जन्मे करीम लाला का असली नाम अब्दुल करीम शेर खान था. 1950 से 1980 के बीच मुंबई पर राज किया. करीम लाला ने एक बार दाऊद इब्राहिम की बीच बाजार पिटाई की थी. 1981 में दाऊद के भाई शब्बीर की हत्या करवा दी थी. बाद में दाऊद गैंग ने गैंगवार में उनके पूरे गैंग का खात्मा कर दिया. अपने भाई शब्बीर की मौत के ठीक 5 साल बाद 1986 में करीम लाला के भाई रहीम खान का मर्डर करवाया था.

माना यह भी जाता है कि फिल्म की कहानी का कुछ हिस्सा मुंबई के गैंगस्टर अमर नाइक से भी इंस्पार्ड था. अमर नाइक का परिवार कभी सड़क पर सब्जी का ठेला लगाया करता था. अमर नाइक ने हफ्ता देने से इनकार किया और गुंडों की सरेआम पिटाई की थी. उसी दिन से वह मांटुका इलाके का सरगना बन गया. अमर नाइक को लोग ‘मुंबई का रावण’ कहकर बुलाते थे. अरुण गवली गैंग से उसकी अदावत थी. 10 जुलाई 1996 को मुंबई के एगीपाड़ा में आमिर नाइक का एनकाउंटर किया गया था.

इस फिल्म में नाना पाटेकर ने विलेन की भूमिका निभाई थी. अंगार फिल्म को 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. नाना पाटेकर को बेस्ट विलेन कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था. बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड कादर खान को मिला था. बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का नेशनल अवॉर्ड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर शशिलाल नायर को मिला था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 19, 2025, 17:02 IST
homeentertainment
मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बनी वो कल्ट हिट फिल्म, जीता नेशनल अवॉर्ड



