वो रोमांटिक गाना, अजनबी हसीना के प्यार में डूब गया था हैंडसम हंक स्टार, एक्ट्रेस ने तो पार कर दी थी सारी हदें

यूं तो बॉलीवुड में कई रोमांटिक गाने हैं, जो लोगों के दिल के बेहद करीब हैं. लेकिन साल 2002 में आई फिल्म ‘राज’ का मशहूर गाना ‘आपके प्यार में हम संवरने लगे’ आज भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और यादगार गानों में से एक बना हुआ है. इस फिल्म ने जहां हॉरर और रोमांस का अनोखा मेल दिखाया, वहीं इसके गानों ने भी दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. खासतौर पर इस गाने ने तो तहलका ही मचा दिया था डीनो मोरिया और मालिनी शर्मा पर फिल्माया गया था. गाने में मालिनी और डीनो के ऐसे सीन फिल्माए गए थे कि थिएटर में लोगों ने आंखें बंद कर ली थी. मालिनी ने तो गाने में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी. आज भी ये गाना लोगों का फेवरेट बना हुआ है. ‘आपके प्यार में हम संवरने लगे’ को अपनी आवाज दी है मशहूर गायक उदित नारायण ने. उनकी मधुर और भावुक आवाज इस गाने की जान है. वहीं इसका संगीत दिया था नदीम-श्रवण ने, जिन्होंने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में कई सुपरहिट रोमांटिक गाने दिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
वो रोमांटिक गाना, अजनबी हसीना के प्यार में डूब गया था हैंडसम हंक स्टार



