जयपुर के खोले हनुमान मंदिर में 9 नवम्बर को सजेगा 65वां लक्खी अन्नकूट, 450 हलवाई बनाएंगे 800 क्विंटल प्रसादी!

जयपुर : सर्दियों के सीजन में जयपुर के सैकड़ों प्राचीन मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है, ऐसे ही पहली बार जयपुर के दिल्ली रोड़ पर स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर में इस बार होने वाला अन्नकूट राजस्थान का सबसे भव्य अन्नकूट महोत्सव 9 नवंबर को 65वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव होने जा रहा है जहां एकसाथ लाखों भक्त प्रसादी ग्रहण करेंगे. हर साल खोले के हनुमान जी मंदिर में भक्ति, परंपरा और विशाल अन्नकूट महोत्सव के आयोजन का संगम देखने को मिलता हैं जिसका लोगों को भी ब्रेसरी से इंतजार रहता है.
9 नवम्बर को होने वाले इस भव्य अन्नकूट महोत्सव के लिए मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं हलवाई जुट गए हैं और भट्टियों से लेकर बर्तन और तमाम तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 9 नंबर को मंदिर में भक्तों के लिए दोपहर 1 से रात 9 बजे तक अन्नकूट पंगत प्रसादी चलेगी. इसके अलावा हनुमान जी के लिए 800 क्विंटल 56 भोग की प्रसादी का भोग लगेगा जो बनना शुरू हो गई है. जिसमें मिठाईयों सहित 80 से 85 आइटम शामिल होंगे. 9 नवंबर को मंदिर परिसर में दोपहर 12:15 बजे हनुमान जी की महाआरती होगी जिसके बाद भगवान को छप्पन भोग और अन्नकूट प्रसाद का भोग लगेगा.
450 हलवाई 30 भट्टियों पर तैयार करेंगे प्रसादी Local 18 ने खोले के हनुमान जी मंदिर में पहुंच कर यहां अन्नकूट महोत्सव के लिए पुजारियों और हलवाईयों से बात की तो हलवाईयां रामअवतार बताते हैं पहली बार खोले के हनुमान जी मंदिर में सबसे भव्य और विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है अन्नकूट प्रसादी के लिए खासतौर पर राजस्थान के अलग-अलग जिलों से लगभग 450 हलवाई भक्तों के लिए प्रसादी तैयार करेंगे. हलवाईयों के अलावा बर्तन धोने लिए 250 लेबर और प्रसादी वितरण करने के लिए 1,000 वॉलंटियर भी शामिल होंगे. इस बार अन्नकूट के लिए 30 विशाल भट्टियां तैयार की गई हैं जहां प्रसादी तैयार होगी. अन्नकूट के लिए लगभग 40 क्विंटल चीनी, 35 क्विंटल बेसन, 25 क्विंटल मैदा, 100 पीपे घी, 200 पीपे मूंगफली तेल, 300 किलो मावा, 400 किलो दाल, 13 क्विंटल बूरा, 1 क्विंटल मसाला और 1 क्विंटल गुड़ जैसी सामग्री से अन्नकूट तैयार किया जाएगा. मिठाईयों और स्नेक्स के अलावा अन्नकूट में 20 से ज्यादा सब्जियां होंगी जिसके लिए 50 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल गोभी, 50 क्विंटल मूली, 25 क्विंटल गाजर, 10 क्विंटल बैंगन, 15 क्विंटल पत्तागोभी, 2 क्विंटल मोगरी, 2 क्विंटल बालोद फली, 4 क्विंटल हरी मिर्च, 20 क्विंटल पालक, 1.5 क्विंटल अदरक, 1.5 क्विंटल जिमीकंद, 2 क्विंटल शकरकंद, 5 क्विंटल लौकी, 20 क्विंटल टमाटर मंगवाए जाएंगे.
भक्तों के लिए तैयार होगी ये प्रसादीLocal 18 से बात करते हुए हलवाई राम अवतार बताते हैं कि इस बार अन्नकूट महोत्सव में 56 भोग के अलावा 40 क्विंटल दही से कढ़ी तैयार होगी. इसके अलावा सूजी का हलवा, पूड़ी सब्जी, नमकीन जैसी तमाम चीजें तैयार होंगी, आपको बता दें पिछले 30 साल से खोले के हनुमान मंदिर में अन्नकूटमहोत्सव का आयोजन होते आ रहा हैं जिसमें बढ़-चढ़कर भक्त पहुंचते हैं ऐसे ही इस बार भी मंदिर में होने वाला अन्नकूट महोत्सव पिछले साल से भव्य होगा, पिछले साल अन्नकूट महोत्सव में करीब 1.5 लाख भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की थी, लेकिन इस बार यह संख्या 2 लाख से ऊपर रहेगी. Local 18 से बात करते हुए मंदिर के पुजारी बताते हैं कि मंदिर में तैयार होने वाली अन्नकूट प्रसादी सिर्फ भोजन नहीं, यह हमारी भक्ति और परंपरा का हिस्सा है इसलिए अन्नकूट महोत्सव में शुद्धता और स्वाद, दोनों का बराबर ध्यान रखा जाता है.



