जोधपुर एयरपोर्ट मार्ग पर पटाखों की दुकान में भीषण आग, प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

Last Updated:October 21, 2025, 16:01 IST
Jodhpur News Hindi : जोधपुर एयरपोर्ट मार्ग पर स्थित एक पटाखों की दुकान में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई. धुएं और धमाकों से इलाके में अफरातफरी मच गई. दमकल की टीम और पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रशासन ने आसपास की दुकानों की सुरक्षा जांच तेज कर दी है.
जोधपुर : जोधपुर एयरपोर्ट मार्ग पर स्थित एक पटाखों की दुकान में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते दुकान में रखे पटाखे धू-धू कर जलने लगे और इलाके में भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. एयरपोर्ट थाना पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
यह घटना एयरफोर्स ऑफिसर्स मैस चौराहा क्षेत्र की है, जहां महालक्ष्मी डेयरी और पटाखों की दुकान में रात करीब 10 बजे आग भड़क उठी. अचानक उठे धुएं और धमाकों से लोग दहशत में आ गए. कुछ ही पलों में पटाखे जलने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए, मगर पटाखों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई.
दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसाघटना की सूचना मिलते ही बासनी और शास्त्री नगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. पुलिस ने यातायात को अस्थायी रूप से उस मार्ग का रोक दिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.
आग की घटना से प्रशासन सतर्कइस घटना के बाद प्रशासन ने आसपास के सभी पटाखे की दुकानों की सुरक्षा जांच तेज कर दी. फायर विभाग ने दुकानदारों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ ही समय-समय पर निरीक्षण करने की भी घोषणा की है. नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें.
Rupesh Kumar Jaiswal
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
October 21, 2025, 16:01 IST
homerajasthan
जोधपुर एयरपोर्ट मार्ग पर पटाखों की दुकान में आग, दमकल ने बड़ा हादसा टाला!



