Rajasthan

पर्यावरण मंत्रालय में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 218000 पाएं सैलरी

Last Updated:March 02, 2025, 15:55 IST

MoEFCC Recruitment 2025 Sarkari Naukri: पर्यावरण मंत्रालय में नौकरी (Govt Jobs) पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें…और पढ़ेंपर्यावरण मंत्रालय में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

Sarkari Naukri MoEFCC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

हाइलाइट्स

MoEFCC में 45 साइंटिस्ट पदों के लिए वैकेंसी निकली है.आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च है.चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है.

MoEFCC Recruitment 2025: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) में साइंटिस्ट बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है. जिस किसी भी उम्मीदवार के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट moef.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एनवायरमेंट मिनिस्ट्री ने साइंटिस्ट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

एनवायरमेंट मिनिस्ट्री के इस भर्ती के माध्यम से कुल 45 पदों पर बहाली की जाएगी. अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो 30 मार्च तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.

पर्यावरण मंत्रालय में भरे जाने वाले पदसाइंटिस्ट ‘बी’- 04 पदसाइंटिस्ट ‘सी’- 22 पदसाइंटिस्ट ‘डी’- 18 पदसाइंटिस्ट ‘जी’ (डायरेक्टर)- 01 पद

पर्यावरण मंत्रालय में नौकरी पाने की योग्यतासाइंटिस्ट ‘बी’- मरीन बायोलॉजी, मरीन साइंस, ओसेनोग्राफी या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट होना चाहिए.साइंटिस्ट ‘सी’- उम्मीदवारों को बॉटनी, जूलॉजी या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट (अनुभव आवश्यक) होना चाहिए.साइंटिस्ट ‘डी’- लिम्नोलोग्य, एनवायर्नमेंटल साइंस या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट (अनुभव आवश्यक) होना चाहिए.साइंटिस्ट ‘जी’ (डायरेक्टर)- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बॉटनी में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट (फ्लोरिस्टिक सर्वेक्षण/अनुसंधान में व्यापक अनुभव) होना चाहिए.

पर्यावरण मंत्रालय में नौकरी पाने की आयु सीमासाइंटिस्ट ‘बी’- 35 वर्षसाइंटिस्ट ‘सी’- 35 वर्षसाइंटिस्ट ‘डी’- 40 वर्षसाइंटिस्ट ‘जी’ (डायरेक्टर)- 50 वर्ष

पर्यावरण मंत्रालय में चयन होने पर मिलेगी सैलरीसाइंटिस्ट ‘बी’- 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये (लेवल-10)साइंटिस्ट ‘सी’- 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये (लेवल-11)साइंटिस्ट ‘डी’- 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये (लेवल-12)साइंटिस्ट ‘जी’ (डायरेक्टर)- 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये (लेवल-14)यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशनMoEFCC Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंकMoEFCC Recruitment 2025 नोटिफिकेशन

पर्यावरण मंत्रालय में ऐसे मिलेगी नौकरीMoEFCC भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा.आवेदन की समीक्षा – शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग.इंटरव्यू – शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन – फाइनल चयन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.


First Published :

March 02, 2025, 15:55 IST

homecareer

पर्यावरण मंत्रालय में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj