दलालों ने 5 लाख में कराई शादी, दुल्हन गहने और नकदी लेकर भाग गई, युवक अब थाने का लगा रहा है चक्कर

Last Updated:January 11, 2026, 07:58 IST
Sirohi News: सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र में दलालों ने युवक से 5 लाख रुपये लेकर शादी करवाई, लेकिन कुछ ही दिनों में दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई. पीड़ित युवक ने ठगी के शक में दलालों से पैसे लेने का वीडियो रिकॉर्ड किया और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई. बावजूद इसके पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।. पीड़ित न्याय के लिए थाने का लगातार चक्कर लगा रहा है और आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना कर रहा है.
ख़बरें फटाफट
सिरोही में शादी के बाद गहने और नकदी लेकर फरार हो गई दुल्हन
प्रतीक सोलंक/ सिरोही. राजस्थान में शादी के बाद ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दलालों ने एक युवक से 5 लाख रुपये लेकर उसकी शादी करवाई, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद दुल्हनिया गहने-नकदी समेत फरार हो गई. पीड़ित युवक ने बताया कि वह शादी के लिए परेशान था. स्थानीय दलालों ने संपर्क किया और 5 लाख रुपये में एक सुंदर व समझदार लड़की से शादी कराने का वादा किया.
विश्वास में आकर युवक ने दलालों को पूरी राशि दे दी. दलालों ने दुल्हन को घर लाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराई. शुरुआती कुछ दिन सब ठीक रहा, दुल्हन ने परिवार में अच्छा व्यवहार किया, लेकिन अचानक एक रात वह बहाना बनाकर घर से निकल गई और सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर गायब हो गई. अब युवक इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है.
दलालों के पैसे लेने का पीड़ित ने बना लिया था वीडियो
पीड़ित ने बताया कि ठगी का शक होने पर उसने दलालों के पैसे लेने का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था. इस वीडियो के साथ उसने कालंद्री थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें दलालों और दुल्हन के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मामला दर्ज हुआ. रिपोर्ट के बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. दलाल फरार बताए जा रहे हैं और जांच धीमी गति से चल रही है.
पीड़ित युवक न्याय के लिए थाने का लगा रहे हैं चक्कर
पीड़ित युवक न्याय के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिली. उसका कहना है कि 5 लाख रुपये उसके लिए बहुत बड़ी रकम थी, जो मेहनत से जुटाई गई थी. अब वह आर्थिक संकट में है और परिवार की इज्जत भी दांव पर लग गई है. पीड़ित ने अपील की है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और दोषियों को जल्द पकड़ा जाए, ताकि अन्य लोग ऐसी ठगी से बच सकें.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Location :
Sirohi,Rajasthan
First Published :
January 11, 2026, 07:58 IST
homerajasthan
सिरोही में शादी के बाद दुल्हन फरार, 5 लाख रुपये लेकर दलालों ने करवाई थी शादी



