थावे मंदिर कांड में रिश्तों का खतरनाक जाल, डांसर मोहिनी की दोस्ती, लव एंगल, धर्म और चोरी की उलझी कहानी, समझिये पूरी साजिश

Last Updated:January 01, 2026, 10:54 IST
थावे मंदिर चोरी कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह साफ होता जा रहा है कि यह महज चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थी. प्रेम कहानी, नाम और धर्म बदलने के आरोप, अंतरराज्यीय आवाजाही और कई संदिग्धों की भूमिका-इन सबने मामले को और गंभीर बना दिया है.
बिहार के गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में हुई चोरी की वारदात अब सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं रह गई है, बल्कि इसके पीछे रिश्तों, प्रेम, पहचान और साजिशों का ऐसा जाल सामने आ रहा है, जिसने पुलिस जांच को भी कई कोणों से देखने पर मजबूर कर दिया है.पश्चिम बंगाल की डांसर मोहिनी, यूपी के गाजीपुर का दीपक राय और मोतिहारी का इजमामुल आलम-तीनों के तार एक-दूसरे से जुड़ते चले गए और आखिरकार 17 दिसंबर की रात मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

पुलिस जांच में सामने आया है कि डांसर मोहिनी के संपर्क में दीपक राय काफी समय से था. गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों करीब आए और मोहिनी ने ही दीपक की मुलाकात अपने कथित पति इजमामुल आलम से कराई. शुरुआती दौर में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गईं ताकि पुलिस की जांच की दिशा भटकाई जा सके, लेकिन जब इजमामुल पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया तो साफ हो गया कि दीपक और इजमामुल ने मिलकर थावे मंदिर की रेकी की थी. 10–11 दिसंबर की रात रेकी और 17 दिसंबर को चोरी का पूरा प्लान पहले से तैयार था.

सोशल मीडिया में फैलाई अफवाहें-पुलिस ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की डांसर मोहिनी के संपर्क में दीपक राय काफी दिनों तक रहा. मोहिनी एक कार्यक्रम में नृत्य करने के लिए गाजीपुर गयी थी, जहां दीपक और मोहिनी एक-दूसरे के करीब आये. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोहिनी ने ही दीपक को अपने कथित पति इजमामुल से मिलवाया था और दोनों के बीच दोस्ती करायी. दरअसल थावे मंदिर में हुए चोरी कांड के बाद यूपी के गाजीपुर के रहनेवाले दीपक राय की जब गिरफ्तारी हुई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह के अफवाह उड़ा दिए. पुलिस की जांच की दिशा को बदलने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गयी.
Add as Preferred Source on Google

मोहिनी और इजमामुल की प्रेम कहानी-दूसरा आरोपी इजमामुल आलम जब पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया तो साफ हो गया कि दीपक और इजमामुल दोनों ने मिलकर रेकी किया था और उसके बाद 17 दिसंबर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की कार्रवाई के बाद जांच में परत दर परत राज खुलकर सामने आए.इजमामुल की प्रेमिका मोहिनी ने कहा कि उसने इजमामुल से शादी कर ली है. यह भी बताया कि इजमामुल ने अपना नाम और धर्म बदलकर उसके साथ झांसा देकर शादी किया था, हालांकि बाद में जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो प्रेमी को कानूनी सजा दिलाने की मांग करती हुई नजर आयी.

गोपालगंज पुलिस की थ्योरी समझिये-पुलिस इस प्रेम कहानी की थ्यूरी पर भी जांच कर रही है कि कहां तक प्रेम कहानी के बीच चोरी का नेटवर्क जुड़ा हुआ है. फरार अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रखी हुई है और इनपुट मिलने के आधार पर छापेमारी कर रही है. माना जा रहा है कि इस कांड में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है, क्योंकि सूचना है कि चार से पांच लोग इस गिरोह में शामिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे.

दीपक और इजमामुल की मुलाकात-पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि इजमामुल की प्रेमिका महम्मदपुर में रहती थी, यहां से भोजपुर चली गयी. भोजपुर से बक्सर, बलिया और गाजीपुर में प्रोग्राम करने जाती थी, जहां उसकी मुलाकात दीपक राय से हुई थी और उसके जरिये दीपक राय और मोतिहारी के रहनेवाले इजमामुल से मुलाकात हुई.

प्लानिंग, रेकी और चोरी की वारदात-दीपक राय ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए थावे मंदिर में 10-11 दिसंबर की रात में रेकी किया, उसके बाद उसने 17 दिसंबर की रात में अपने साथियों के साथ मिलकर आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच किया तो एक-एक राज खुलकर सामने आ गये और चोरों की गिरफ्तारी होने लगी.

थावे मंदिर चोरी में इस बात की आशंका-बहरहाल, गोपालगंज पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में चार से पांच लोग शामिल थे और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. थावे मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर समिति को पुलिस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नये सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर थावे गोलंबर से लेकर मंदिर तक जानेवाले मार्ग और मंदिर के आसपास के इलाकों में 16 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है, ताकि मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जा सके.
First Published :
January 01, 2026, 10:54 IST
homebihar
थावे मंदिर कांड में रिश्तों का खतरनाक जाल,डांसर की दोस्ती, धर्म, चोरी की कहानी


