Entertainment

7.1 रेटिंग वाली फाड़ू फिल्म, सस्पेंस थ्रिलर से बन जाती है हॉरर, क्लाइमैक्स देखकर फटी की फटी रह जाएंगी आंखें

Last Updated:November 16, 2025, 13:17 IST

Best Horror Film On OTT: अगर आप ओटीटी पर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो हम आपको एक धांसू फिल्म का नाम सजेस्ट करते हैं. 1 घंटा 52 मिनट तक कहानी आपको पलक झपकाने का भी मौका नहीं देगी. मूवी का क्लाइमैक्स तो मास्टरपीस है. अगर आपने एक बार फिल्म को देखना शुरू किया, तो आखिरी तक उठने का दिल नहीं करेगा. आईएमडीबी पर रेटिंग भी तगड़ी है.suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

<strong>नई दिल्ली.</strong> साल 2025 की एक लेटेस्ट फिल्म ओटीटी पर बवाल काट रही है. कहानी ऐसी है कि आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. फिल्म की कहानी कश्मीर की घाटी में मासूम बच्चों के गायब होने से शुरू होती है लेकिन कुछ देर बाद हॉरर बन जाती है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘बारामूला’.

suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

‘बारामूला’ एक सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसकी कहानी कश्मीर घाटी के बारामूला में घटित होती है. इसकी कहानी डीएसपी रिदवान सय्यद शफी (मानव कौल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ईमानदार और साहसी पुलिस अफसर है. (फोटो साभार: IMDb)

suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

कहानी तब शुरू होती है, जब बारामूला में बच्चों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की घटनाएं बढ़ने लगती हैं. सबसे पहले बारामूला में एक पूर्व एमएलए का बेटा अचानक गायब हो जाता है. इस केस को सुलझाने का जिम्मा रिदवान को दिया जाता है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

यह फिल्म घाटी में बच्चों का ब्रेनवॉश करके आतंक के रास्ते पर धकेलने के मुद्दे से शुरू होकर 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई ज्यादती से जुड़ती है. जांच के शुरुआती चरण में रिदवान को लगता है कि यह किसी आतंकवादी समूह की करतूत हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे वह गहराई में उतरता है तो कुछ और राज खुलकर सामने आता है. (फोटो साभार: IMDb)

suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

रिदवान केस की पड़ताल कर ही रहा होता है, तभी और भी कई बच्चे गायब हो जाते हैं. हैरानी की बात है कि गायब हुए सारे बच्चे एक ही स्कूल के होते हैं. दूसरी तरफ, रिदवान के परिवार को घर में अजीबोगरीब साए दिखाई देते हैं, तो कभी आवाजें सुनाई देती हैं. (फोटो साभार: YouTube Grab)

suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

केस की जांच के बीच डीएसपी रिदवान की बेटी भी अचानक गायब हो जाती है और फिर कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं. इस फिल्म की खासियत है कि यह शुरुआत में सस्पेंस थ्रिलर लगती है, लेकिन कुछ ही समय बाद हॉरर बन जाती है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

इन दिनों मानव कौल की मूवी बारामूला ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. बारामूला फिल्म देश के टॉप 10 लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. शुरुआत में यह फिल्म पहले नंबर पर थी. (फोटो साभार: Netflix Grab)

suspense thriller movie, baramulla film, manav kaul, baramulla ott, baramulla on netflix, baramulla trending on netflix, बारामूला फिल्म, मानव कौल, बारामूला ओटीटी, बारामूला नेटफ्लिक्स, बारामूला मूवी

बताते चलें कि ‘बारामूला’ फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जांबले ने किया है. यह साल 2025 की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में लुत्फ उठा सकते हैं. इसका क्लाइमैक्स देखकर आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. आईएमडीबी पर ‘बारामूला’ को 7.1 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 16, 2025, 13:17 IST

homeentertainment

सस्पेंस थ्रिलर से हॉरर बन जाती है फिल्म, क्लाइमैक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj