Sports

क्या है कोताहितांगा? जिसके साथ भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के दौरान कमल के फूलों और मंडला कलाकृति वाली विशेष जर्सी पहनेगी, जो दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है. इस जर्सी को ‘कोताहितांगा’ नाम दिया गया है जो दोनों देशों के के क्रिकेट प्रेम और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है.

इसका डिजाइन न्यूजीलैंड और भारत के साझा इतिहास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि इस जर्सी को तैयार करने में कलाकार बेन थॉमसन, शिव नारंदास और जय पंचा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. नारंदास और पंचा ने तीन भारतीय प्रतीकों का एकीकृत तत्वों के रूप में इस्तेमाल किया है. इनमें भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल, भारतीय वास्तुकला से जुड़ा ओगी पैटर्न और मंडला कलाकृति शामिल है. मंडला कलाकृति माओरी डिजाइन प्रणालियों से मेल खाती है.

22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है भारत का न्यूजीलैंड दौरा

थॉमसन ने पारंपरिक माओरी अमूर्त चित्रित स्क्रॉल डिजाइन और प्रतीकों (कोवाईवाई) को हेहे रेखाओं की पृष्ठभूमि पर बुना है, ताकि जीवित लोगों को दिवंगत लोगों से जोड़ा जा सके, राष्ट्रों के बीच संबंध बनाने वाले लोगों को सम्मान दिया जा सके तथा खिलाड़ियों, प्रशंसकों और पृष्ठभूमि में काम करने वाले लोगों के महत्व को दिखाया जा सके.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ शुरू होगा, जिसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी. वनडे सीरीज के बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज होगी. न्यूजीलैंड ने टी20 और वनडे के लिए अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है.

वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम-

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम-

वनडे 1-3 के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर.

वनडे 4 और 5 के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj