National

गुरुग्राम में रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती गिरफ्तार, मनगढ़ंत थी सारी कहानी, वजह भी आई सामने

Last Updated:December 18, 2025, 14:34 IST

Gurugram Crime: हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने झूठा दुष्कर्म केस दर्ज कराने वाली युवती को गिरफ्तार किया है. जितेंद्र उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर युवती ने पैसों की उगाही और दबाव बनाने की साजिश रची थी. युवती ने पहले भी ऐसे ही केस दर्ज करवाया था. लेकिन इस बार पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाई.रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती गिरफ्तार, मनगढ़ंत थी सारी कहानी11 दिसंबर 2025 को युवती ने थाना डीएलएफ फेज-2 में शिकायत दी थी

गुरुग्राम. हरिय़ाणा के गुरुग्राम पुलिस ने दुष्कर्म का झूठा और मनगढ़ंत मुकदमा दर्ज कराने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने रुपये ऐंठने के प्रयास और पहले से दर्ज एक बलात्कार केस की पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए उसके पति के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कराया था.

दरअसल 11 दिसंबर 2025 को युवती ने थाना डीएलएफ फेज-2 में शिकायत दी थी कि नौकरी के इंटरव्यू के बहाने उसे एमजी रोड मेट्रो स्टेशन बुलाकर चलती कार में दुष्कर्म किया गया. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, लेकिन जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी.

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जितेंद्र उर्फ बिट्टू ने युवती के साथ मिलकर यह झूठी कहानी रची थी. इसका उद्देश्य बदले की भावना से दबाव बनाना और पैसों की उगाही करना था. पुलिस ने मामले में धाराओं में संशोधन करते हुए युवती को 14 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया.

पुलिस प्रवक्ता संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, युवती ने जुलाई 2025 में भी थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया था. गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि झूठे मामलों में कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. गौरतलब है कि पहले भी युवती ने ऐसा ही फर्जी केस दर्ज करवाया था. पुलिस ने अब इस मामले में धाराएं बदल दी हैं और आगे जांच कर रही है.

About the AuthorVinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

Location :

Gurgaon,Gurgaon,Haryana

First Published :

December 18, 2025, 13:30 IST

homeharyana

रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती गिरफ्तार, मनगढ़ंत थी सारी कहानी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj