सूने मकान में रेलवे अधिकारी को लेकर गई युवती, प्यार से उतरवाए कपड़े, फिर जो हुआ, नहीं होगा यकीन – Barmer Railway station chief reservation supervisor went with girl in secluded home remove clothes happily what happened surprise you surely

Last Updated:April 02, 2025, 22:12 IST
Barmer Latest News : बाड़मेर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रेलवे स्टेशन पर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर पद पर तैनात अधिकारी की दोस्ती शहर की एक युवती से हुई. युवती ने मिलने के लिए बुलाया. फिर अधिकारी को एक…और पढ़ें
Rajasthan News : बाड़मेर में रेलवे अधिकारी से पहले दोस्ती, फिर हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख की मांग करने वाली युवती गिरफ्तार…
बाड़मेर. बाड़मेर शहर में रेलवे अधिकारी से पहले दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसा कर उसे बेरहमी से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित रेलवे अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम में फरार दो युवकों की तलाश कर रही है. पीड़ित रेलवे स्टेशन पर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर पद पर तैनात है. उसने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बाड़मेर सीओ रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे अधिकारी ने सदर थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि कुछ महीने पहले रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान एक युवती से उसकी जान-पहचान हो गई. इसके बाद लगातार उससे कॉल पर बात होने लगी. युवती ने अपनी अन्य सहेली से उसकी दोस्ती करवा दी. सोमवार शाम को मिलने के लिए बुलाया.
दोनों युवतियां स्कूटी पर बैठकर अधिकारी को सुनसान मकान पर लेकर गई. उसके बाद दो युवकों को बुलाकर रेलवे अधिकारी के साथ बेरहमी से मारपीट की. नग्न कर उसका वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये की डिमांड की. डरे सहमे रेलवे अधिकारी ने कहा कि बाड़मेर में मेरा जान पहचान कोई नहीं है. इसके बाद आरोपियों ने अधिकारी की पत्नी को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो भेजकर कॉल किया और पैसे की डिमांड की. पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया.
बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर और रीको थानाधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर किया है. फरार दो आरोपी मुकेश और कंवराराम की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दोनों ही आरोपी युवतियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों ही युवतियों को जेल भेज दिया.
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
April 02, 2025, 22:12 IST
homerajasthan
सूने मकान में रेलवे अधिकारी को लेकर गई युवती, प्यार से उतरवाए कपड़े, फिर जो हुआ



