Rajasthan
कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई रौनक, तिब्बती मार्केट में वूलन जैकेट की धूम, लगी भीड़

Tibetan Market Winter Shopping: कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ गई है. इसी के साथ तिब्बती मार्केट में वूलन जैकेट की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. ठंड से बचाव के लिए लोग बड़ी संख्या में तिब्बती मार्केट का रुख कर रहे हैं, जहां सस्ते और टिकाऊ ऊनी कपड़े उपलब्ध हैं. दुकानों पर जैकेट, स्वेटर और अन्य ऊनी वस्त्रों की खूब खरीदारी हो रही है. व्यापारी भी बढ़ती ठंड के साथ बेहतर बिक्री की उम्मीद जता रहे हैं.



