2013 में आई वो हिट फिल्म, जिसका आइडिया चुराकार बनीं 3 मूवी, तीनों निकलीं ब्लॉकबस्टर – kabir singh ranbir kapoor animal saiyaara 3 bollywood movies based on dhanush raanjhanaa film all turn blockbuster misogyny entrancing story

Last Updated:December 18, 2025, 17:51 IST
Bollywood Blockbuster Movies : बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी आईं जो मील का पत्थर बन गईं. इन फिल्मों का फॉर्मूला चुराकर कई मेकर्स ने एक-दो नए एलिमेंट जोड़े और सुपरहिट फिल्म का फॉर्मूला तैयार कर लिया. 2013 में ऐसी ही एक फिल्म आई थी जो पर्दे पर हिट रही थी. इस फिल्म का लास्ट सीन बहुत ही मार्मिक था. दर्शकों की आंखों में आंसू ला देने वाला है. यह फिल्म आज कल्ट हिट फिल्म में शुमार है. आगे चलकर इस फिल्म से इंस्पायर्ड होकर आगामी 10 साल के अंतराल में तीन ऐसी फिल्में बनाई गईं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर निकलीं. 2013 की वो फिल्म कौन सी थी, इसके बाद बनने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में कौन सी थी, आइये जानते हैं…….. 
बॉलीवुड के लिए 2013 का साल बहुत ही यादगार रहा था. इस साल धूम 3, चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 जैसी सुपर ब्लॉकबस्टर-ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं. इन बेहद कामयाब फिल्मों के बीच 21 जून 2013 को एक फिल्म रुपहले पर्दे पर आई थी. फिल्म की पृष्ठभूमि बनारस पर बेस्ड थी. नाम था : रांझणा जिसका निर्देशन आनंद एल. राय ने किया था. इस फिल्म ने कई मेकर्स को प्रभावित किया. आगे चलकर इस फिल्म से फॉर्मूला चुराकार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई गईं. इन तीनों फिल्मों ने समाज में नई बहस को भी जन्म दिया. ये फिल्में थीं : कबीर सिंह, एनिमल, सैयारा. दो और फिल्में सनम तेरी कसम और एक दीवाने की दीवानियत में भी वही फॉर्मूला आजमाया गया था. आइये जानते हैं इन फिल्मों से जुड़े विवाद और दिलचस्प तथ्य…..

सबसे पहले बात करते हैं 2013 में आई और आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी फिल्म रांझणा की. रांझणा से साउथ के स्टार धनुष ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में सोनम कपूर, अभय देओल, जीशान अयूब और स्वरा भास्कर लीड रोल में थे. फिल्म की स्टोरी हिमांशु शर्मा ने लिखी थी. कृष्णा लुल्ला-आनंद एल. राय प्रोड्यूसर थे. रांझणा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी.म्यूजिक एआर रहमान का था. गीत इरशाद कामिल ने लिखे थे. धनुष ने कुंदन शंकर का रोल निभाया था जो कि बनारस में रहता है. बचपन से ही जोया (सोनम कपूर) के प्यार में पड़ जाता है.

रांझणा फिल्म की आलोचना भी की गई. धनुष का किरदार कुंदन शंकर जोया पर प्यार स्वीकारने का दबाव बनाता है. खुद को चोट पहुंचाता है. कई बार उसका पीछा करता है. धनुष कई मौकों पर स्क्रीन पर प्यार में रोते नजर आते हैं. हीरो रोकर दर्शकों की सहानुभूति हासिल करता है. करीब 36 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 106 करोड़ कमाए थे. यह एक मैसिव हिट फिल्म साबित हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि धनुष के इस किरदार में अग्रेसन जोड़कर कई हिट फिल्मों का फॉर्मूला तैयार किया गया. यह फॉर्मूला आगे चलकर कई फिल्मों में आजमाया गया.
Add as Preferred Source on Google

रांझणा के रिलीज होने के ठीक 9 साल बाद सेम डेट 21 जून 2019 को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे. इसके अलावा सुरेश ओबेरॉय, अर्जन बाजवा, सोहम मजूमदार, निकिता दत्ता, कामिनी कौशल, आदिल हुसैन जैसे सितारे भी नजर आए थे. स्टोरी संदीप रेड्डी वांगा ने लिखी थी. यह फिल्म तमिल मूवी ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक थी. फिल्म का म्यूजिक मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा ने तैयार किया था. गाने इरशाद कामिल और मनोज मुंतशिर ने लिखे थे. फिल्म का बजट करीब<br />68 करोड़ रुपये था. फिल्म ने 373 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी ए सर्टिफिकेट वाली मूवी जिसने 200 करोड़ का कलेक्शन इंडिया में किया था. यह एक सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

02:53 घंटे की इस फिल्म के सीन-सिचुएशन-कहानी ‘अर्जुन रेड्डी’ के ही रखे गए थे. अर्जुन रेड्डी की स्क्रिप्ट 2013 में ही संदीप रेड्डी वांगा ने लिखी थी. फिल्म में शाहिद कपूर के 3 अलग-अलग लुक दिखाए गए. शाहिद कपूर ने एक चेन स्मोकर, ड्रिंक्स-ड्रग्स लेने वाले एक लड़के का किरदार निभाया था. पर्सनल लाइफ में वो सिगरेट नहीं पीते. ‘कबीर सिंह’ फिल्म की खूब आलोचना की गई. समाज के कई तबकों ने उनके किरदार को एंटी-फेमनिस्ट बताया. महिलाओं-लड़कियों के प्रति गहरी नफरत, घृणा, तिरस्कार या पूर्वाग्रह रखने वाले कैरेक्टर का महिमामंडन करने का भी आरोप लगाया गया. यह फिल्म रांझणा से एक कदम आगे की है. शाहिद कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद उन्हें 7 महीने तक घर में बैठना पड़ा था.

रांझणा फिल्म की आलोचना हुई तो डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने इससे भी खतरनाक मूवी बनाने का चैलेंज दिया. उन्होंने यह चैलेंज पूरा किया. उनकी एक और फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई. नाम था : एनिमल. यह उनकी पिछली मूवी ‘कबीर सिंह’ से एक लेवल आगे थी. फिल्म में रनबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल लीड रोल में थे. फिल्म ने पूरे देश में एक नए टर्म अल्फा मेल को रातों-रात चर्चा में ला दिया. जितनी ज्यादा फिल्म की आलोचना हुई, लोकप्रियता भी उतनी ही बढ़ी. सिर्फ ओपनिंग टीम डे पर 114 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सबको चौंका दिया. सिर्फ चार दिन में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. ₹100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने ₹917.82 करोड़ से वर्ल्डवाइड कमाई की. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.

एनिमल फिल्म में रनबीर कपूर अपने पिता का प्यार पाने के लिए गैंगस्टर भी बन जाते हैं. एनिमल फिल्म में उनके किरदार को रोमांटिसाइज्ड करके दिखाया गया है. रनबीर इतना हिंसात्मक किरदार निभाते हैं, फिर भी यह फिल्म दर्शकों को एक अलग फैंटेसी में ले जाती है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, 45 लाख के बजट में तैयार हुई 500 किलो वजनी मशीन गन दर्शकों के अंदर दीवानगी बढ़ाती है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले किसी भी फिल्म में इस तरह की मशीन गन शायद ही दिखाई गई हो. रनबीर कपूर की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ हुई लेकिन महिलाओं की गरिमा के खिलाफ दिखाए गए कई सीन, बहुत ज्यादा हिंसा की खूब आलोचना हुई. फिल्म को 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे. एनिमल फिल्म का एक सीन फिरोज खान की 1975 की फिल्म धर्मात्मा से मिलता-जुलता था. फिरोज खान की 1992 की एक और फिल्म यलगार में संजय दत्त अपने पिता का प्यार पाने के लिए गैंगस्टर बन जाते हैं.

रांझणा के बाद 5 फरवरी 2016 को आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में सेल्फ डेस्ट्रिक्टिव फॉर्मूला अपनाया गया था. हालांकि यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसकी कहानी शिवपुराण का मॉडर्न वर्जन थी. यह मूवी जब रिलीज हुई तो फ्लॉप साबित हुई लेकिन इस फिल्म ने युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई. मेकर्स ने पूरे 8 साल बाद फरवरी 2025 में इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया. फिर क्या था, मूवी ने इतिहास ही रच दिया. फिल्म का बजट 15 करोड़ था. इस मूवी ने 50 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. राधिका राव-विनय सप्रू डायरेक्ट थे. हर्षित राणे, मावरा होकैन लीड रोल में थे. प्रोड्यूसर दीपक मुकुट थे. हिमेश रेशमिया का म्यूजिक हिट रहा था. सैयारा मूवी भी इसी फॉमूले पर बनाई गई. 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 583 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपर-डुपर हिट फिल्म साबित हुई. एक दीवाने की दीवानियत में एक बार फिर से यही फॉमूला रिपीट किया गया. हाल ही रिलीज हुई आनंद एल. राय की फिल्म ‘तेरे इश्क मे’ को इसी पैटर्न पर बनाया गया है. इस फिल्म को ‘रांझणा’ का सीक्वल कहा जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 18, 2025, 14:54 IST
homeentertainment
2013 में आई वो फिल्म, आइडिया चुराकार बनीं 3 मूवी, तीनों निकलीं ब्लॉकबस्टर



