बॉलीवुड का सबसे खौफनाक हादसा! 1 पल में बिखर गया एक्टर, हाथ से निकलीं 10 फिल्में, 6 साल रहा बेरोजगार

Last Updated:November 22, 2025, 17:49 IST
हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा हादसा दर्ज है, जिसे याद करके दर्शक आज भी अपना रोष जताते हैं. मगर उस हादसे का सबसे बुरा असर एक एक्टर की जिंदगी पर पड़ा. उनका करियर पल भर में बर्बाद हो गया. वे कई फिल्मों से निकाल दिए गए. कहते हैं कि उन्हें 6 साल तक बेरोजगार रहना पड़ा.
े नई दिल्ली: फिल्ममेकिंग के दौरान बुरे से बुरे हादसे हुए हैं. सितारों को न सिर्फ गंभीर चोटें आईं, बल्कि हादसों में जान भी गई. अगर हिंदी सिनेमा की सबसे खौफनाक घटना को याद करें, तो वह 1982 की फिल्म के सेट पर घटी थी. घटना के बाद एक्टर के हाथ से 10 फिल्में निकल गई थीं. लोगों ने उन्हें न सिर्फ बद्दुआएं दीं, बल्कि छह साल तक उन्हें बेरोजगार रहना पड़ा. क्या आप उस घटना के बारे में जानते हैं? (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

फिल्म ‘कुली’ के सेट पर हुए भयानक हादसे को याद करके फैंस खौफजदा हो जाते हैं, क्योंकि उस हादसे में मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जान जाते-जाते बची थी. दरअसल, पुनीस इस्सर के साथ गलत टाइमिंग पर कूदने से अमिताभ बच्चन एक टेबल पर गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

अमिताभ ने शुरुआत में चोट को नजरअंदाज किया, लेकिन उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे डॉक्टरों को उनकी इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में उनके फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे. यह हादसा बॉलीवुड के इतिहास की सबसे डरावनी घटनाओं में से एक है. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)
Add as Preferred Source on Google

पुनीस इस्सर ने हादसे के बाद अपनी जिंदगी पर पड़े असर पर बात की. यह घटना एक हादसा थी, फिर भी इंडस्ट्री के कई लोगों ने पुनीत इस्सर को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में बताया कि घटना के बाद फिल्ममेकर्स उन्हें कास्ट करने से हिचकिचाने लगे. उन्हें लेकर गलतफहमियां फैल गईं. पुनीत इस्सर को लगभग छह साल तक काम नहीं मिला. उन्हें प्रोफेशनल लेवल पर दिक्कतों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने इस दौर को सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त बताया. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

पुनीत इस्सर का करियर एक पल में बिखर गया. वे तब सिर्फ 21 साल के थे और उन्होंने 10 फिल्में साइन की थीं, जिनमें टॉप सितारों के साथ लीड विलेन के रोल शामिल थे. मगर रातोंरात सब कुछ गायब हो गया. वे एक्टर्स स्टूडियो के गोल्ड मेडलिस्ट थे और भाषा और डिक्शन के प्रोफेसर थे, उन्हें अचानक सिर्फ एक फाइटर मान लिया गया. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

घर की जिम्मेदारियों के चलते पुनीत इस्सर हर तरह के रोल निभाने लगे. इस गिरावट ने उन्हें अपने करियर को फिर से शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

‘कुली’ हादसे के बाद पुनीस इस्सर ने कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया. आखिरकरा, फिल्म इंडस्ट्री ने इसे बुरे हादसे के रूप में स्वीकार किया, लेकिन दोनों सितारों के बीच प्रोफेशनल दूरी बनी रही. पुनीत इस्सर ने सपोर्टिंग और एक्शन रोल में लगातार काम किया. उनके कमिटमेंट ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में उनकी पहचान को फिर से रूप दिया. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

पुनीत इस्सर का करियर धीरे-धीरे बनता गया. उन्होंने ‘महाभारत’ में दुर्योधन के रोल से लोकप्रियता पाई. उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में काम किया. उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘गर्व: प्राइड एंड ऑनर’ का निर्देशन किया. काम के चलते पुनीस इस्सर फिर से एंटरटेनमेंट जगत में छा गए. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 22, 2025, 17:49 IST
homeentertainment
बॉलीवुड का सबसे खौफनाक हादसा! 1 पल में बिखर गया एक्टर, हाथ से निकलीं 10 मूवीज



