पहाड़ों में छुपा पातालखोर रहस्य; घने जंगलों के बीच खड़ी सदियों पुरानी बावड़ी, आज भी डर से कांप जाते हैं लोग!

Last Updated:December 08, 2025, 22:10 IST
Bharatpur Famous Spot : बयाना के पहाड़ों के पास स्थित पातालखोर बावड़ी रहस्य और मान्यताओं से घिरी है, ऐतिहासिक महत्व के साथ यह क्षेत्र का अनोखा आकर्षण बनी हुई है, ग्रामीण संरक्षण की मांग कर रहे हैं.
भरतपुर के बयाना के पहाड़ों के पास स्थित रहस्यमयी बावड़ी आज भी स्थानीय लोगों के लिए रहस्य का कारण बनी हुई है. घने जंगल ऊँचे पेड़ और घनी झाड़ियों से घिरी यह प्राचीन बावड़ी लोगों की मान्यता और रहस्यों से जुड़ी कई कहानियों को अपने भीतर समेटे हुए है. इसकी गहराई को लेकर कई तरह की धारणाएँ प्रचलित हैं. जिनके चलते लोग इसके पास जाने से आज भी कतराते हैं.

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह बावड़ी इतनी अधिक गहरी है कि इसके नीचे तक झांक पाना भी मुश्किल है. चारों तरफ फैली घनी हरियाली के बीच यह बावड़ी मानो किसी पौराणिक गाथा का हिस्सा लगती है. आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि इस बावड़ी के नजदीक जाने पर अजीब-सा एहसास होता है. जैसे यह किसी को अपनी ओर खींच रही हो.

यही कारण है कि लोग इस क्षेत्र को सुरक्षित दूरी से ही देखते हैं. अकेले यहां जाने से बचते हैं. इस बावड़ी को स्थानीय लोग पातालखोर बावड़ी के नाम से भी जानते हैं. माना जाता है कि इसकी गहराई इतनी अधिक है कि पुराने समय में लोग इसे पाताल लोक से जोड़कर देखते थे. हालांकि इसकी वास्तविक गहराई को लेकर कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.
Add as Preferred Source on Google

लेकिन ग्रामीण वर्षों से चली आ रही कहानियों के आधार पर इसे रहस्य से भरी जगह मानते हैं. बयाना के पहाड़ों पर बनी यह बावड़ी ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. कहा जाता है कि यह सैकड़ों वर्ष पुरानी है और उस दौर में पानी के लिए तथा यात्रियों के ठहरने के लिए बनाई गई थी समय के साथ इसकी देखरेख कम होने लगी और बावड़ी घने पेड़ों और झाड़ियों के बीच लगभग छिपती चली गई.

स्थानीय लोग बताते हैं कि आसपास के क्षेत्रों में कई बार वन्यजीव भी देखे जाते हैं. जिससे यह स्थान और अधिक सुनसान प्रतीत होता है. इसी कारण यहां का माहौल अक्सर रोमांच और रहस्य का एहसास कराता है. हालांकि यह बावड़ी अब उपयोग में नहीं है. लेकिन इसके ऐतिहासिक महत्व और संरचना को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है.

यह कभी इस क्षेत्र की प्रमुख जलस्रोत रही होगी. ग्रामीण चाहते हैं कि प्रशासन इसकी सफाई और संरक्षण पर ध्यान दे ताकि यह ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित रह सके और पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित हो सके. बावड़ी के चारों ओर छाए रहस्य लोगों की मान्यताएँ और इसका प्राकृतिक परिवेश मिलकर आज भी इसे बयाना का एक अनोखा आकर्षण बनाते हैं.
First Published :
December 08, 2025, 22:10 IST
homerajasthan
घने जंगलों के बीच खड़ी सदियों पुरानी बावड़ी, तस्वीर देखते ही कांप जाते हैं लोग



