Entertainment

नोट छापने की मशीन बन गई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर मचा कोहराम, दो दिनों में ही पार हो गया 50 करोड़ का आंकड़ा

Last Updated:December 07, 2025, 06:13 IST

Dhurandhar box office collection day 2: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. डबल डिजिट के साथ शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी धमाकेदार बिजनेस किया है. ‘धुरंधर’ ने सिर्फ दो दिनों में भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर इसी रफ्तार से कमाई होती रही तो मुश्किल से दो दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी.नोट छापने की मशीन बनी 'धुरंधर', दो दिनों में ही पार हो गया 50 करोड़ का आंकड़ारणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कर लिया कब्जा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ थिएटर्स में 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. शुक्रवार को शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है, जिसका क्रेडिट वर्ड ऑफ माउथ को जाता है और दर्शकों से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘धुरंधर’ ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और दूसरे दिन भी डबल डिजिट में फिल्म की कमाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ नोट छापने की मशीन बन गई है और सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने झामफाड़ कलेक्शन कर लिया है.

‘धुरंधर’ ने भारत में पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. माना जा रहा था कि मूवी को 15 से 18 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है, लेकिन भारत में 27 करोड़ के बिजनेस के साथ इस फिल्म का खाता खुला. शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा. सुबह के शोज में 18 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई, जो शुक्रवार के 15 फीसदी के मुकाबले अधिक थी. इसी तरह दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी भी शुक्रवार के 28 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी हो गई.

दो दिनों में 50 करोड़ के पार हुई फिल्म

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर फिल्म ने शनिवावर को 31 करोड़ का कलेक्शन किया. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है, ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ‘धुरंधर’ भारत में 58 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर चुकी है. मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के जरिए अगर फिल्म अपनी गति बनाए रखती है, तो यह ओपनिंग वीकेंड पर ही 90 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है.

रणवीर सिंह की हाईएस्ट ओपनर फिल्म

एक्शन से भरपूर थ्रिलर ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर हाईएस्ट ओपनर फिल्म साबित हुई है. यहां तक कि मूवी ने पहले दिन ही ‘सिम्बा’ और ‘पद्मावत’ को काफी अंतर से पीछे छोड़ दिया. सिर्फ दो दिनों में ही ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की कुछ पिछली फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पार करने में कामयाब रही है. साल 2022 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म सर्कस ने भारत में केवल 35.80 करोड़ नेट कमाए थे. धुरंधर यह आंकड़ा पार कर चुकी है.

धुरंधर फिल्म की स्टारकास्ट

बताते चलें कि ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर है, जो पाकिस्तान में सेट की गई है. इसमें रणवीर सिंह भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आते हैं, जो लियारी गैंग्स में घुसपैठ करता है. सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन अहम किरदारों में नजर आते हैं. राकेश बेदी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

December 07, 2025, 06:11 IST

homeentertainment

नोट छापने की मशीन बनी ‘धुरंधर’, दो दिनों में ही पार हो गया 50 करोड़ का आंकड़ा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj