Rajasthan

बारात आएगी… ढोल बजेगा… और फिर होगा ऐसा काम जो किसी ने सोचा भी नहीं था! – हिंदी

X
धौलपुर:

धौलपुर: बारात आएगी… ढोल बजेगा… और फिर होगा ऐसा काम जो किसी ने सोचा भी नहीं था!

 

arw img

Dholpur Unique Wedding: धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में इस बार एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी के संस्थापक रोहित मंगल अपनी शादी के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस शिविर में दूल्हा-दुल्हन सहित मेहमान भी रक्तदान करेंगे. इस अनोखी पहल का संदेश शादी के कार्ड पर भी विशेष रूप से छपवाया गया है, जिसकी डिज़ाइन रक्त की बूंद जैसी बनाई गई है. रोहित मंगल बताते हैं कि समाज सेवा केवल काम से नहीं, बल्कि अपने जीवन के अहम मौकों पर भी निभाई जानी चाहिए. इसी भावना के साथ 24 नवंबर को आयोजित होने वाली उनकी शादी में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. फाउंडेशन कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय है और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. रोहित मंगल और उनकी होने वाली दुल्हन दोनों स्वयं रक्तदान कर मेहमानों को प्रोत्साहित करेंगे. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि शादी जैसे पवित्र अवसर का उपयोग समाजहित में करना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संदेश देगा. बरातियों और मेहमानों से भी स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की जाएगी. इस अनोखी शादी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कार्ड है. कार्ड साधारण नहीं बल्कि रक्त की बूंद की आकृति में डिजाइन किया गया है. पीछे की ओर बड़ा संदेश लिखा है: यह कार्ड सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं.

homevideos

धौलपुर: बारात आएगी… ढोल बजेगा… और फिर होगा ऐसा काम जो किसी ने सोचा भी नहीं था!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj