Entertainment

सिंगर ने बेटे की मौत के बाद गाया गाना, हिट हुए आनंद बख्शी के बोल, 6.55 मिनट का सॉन्ग आज भी नम कर देता है आंखें

 

arw img

‘गजल सम्राट’ जगजीत सिंह को गुजरे हुए आज दस साल हो गए हैं, मगर उनकी रुहानी आवाज का जादू आज भी बरकरार है. वो हिन्दुस्तान के सबसे बड़े गजल गायकों में से एक थे. उन्होंने अपनी मखमली आवाज में ऐसे कई गजल गाएं, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं. उनके कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं और ‘चिट्ठी ना कोई संदेश’ उन्हीं में से एक है. ये बॉलीवुड के सबसे हिट सेड सॉन्ग्स में से एक है. क्या आप जानते हैं कि इस गाने को उन्होंने अपने बेटे की याद में गाया था. दरअसल, जगजीत सिंह और चित्रा का एक बेटा भी हुआ, मगर कुदरत ने एक सड़क हादसे में उनके घर के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया. इस घटना ने जगजीत को अंदर से हिला दिया. कुछ समय तक उन्होंने संगीत से दूरी बना ली. मगर फिर उन्होंने वापसी की, लेकिन बिल्कुल अगल अंदाज में. फिल्म ‘दुश्मन’ में उन्होंने ऐसा गीत गाया, जैसे इसके माध्यम से अपना पूरा दर्द बयां कर दिया हो. गीत के बोल थे ‘चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन-सा देश, जहां तुम चले गए. आनंद बख्शी ने इस गाने को बोल लिखे, जो अमर हो गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos

सिंगर ने बेटे की मौत के बाद गाया गाना, 6.55 मिनट का सॉन्ग नम कर देता है आंखे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj