यूके वाला ठग दूल्हा! प्यार की चाशनी में लपेटकर लड़की को दिखा दिए दिन में तारे, सच जानते ही दौड़ी पुलिस के पास

Last Updated:December 12, 2025, 11:31 IST
Churu News : चूरू की एक लड़की विदेशी युवक से शादी की चाह में ढाई लाख रुपये गवां बैठी. इस कथित विदेशी युवक ने खुद को यूके में कार शोरूम का मालिक बताया था. लेकिन वह साइबर ठग निकला. उसने लड़की से मुलाकात करने से पहले ही उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए. सच्चाई सामने आने के बाद अब लड़की ने साइबर सेल में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है. जानें क्या है पूरा मामला.
चूरू कोतवाली की साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करवाती पीड़िता.
चूरू. चूरू के कोतवाली थाना इलाके की 37 साल की एक लड़की को विदेश में रह रहे युवक ने शादी के नाम पर ऐसा झांसा दिया कि उसे दिन में तारे नजर आ गए. यूके वाले इस दूल्हे ने लड़की से पहली मुलाकात से पहले ही उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए. भावी दूल्हे की लगातार सामने आई डिमांड से लड़की का माथा ठनका. उसमें जब युवक के बारे में पता किया तो उसकी कोई डिटेल नहीं मिल पाई. इससे लड़की के होश उड़ गए. उसका भावी दूल्हा तो ऑनलाइन ठग निकला. सच्चाई सामने आते ही लड़की सरपट दौड़ी और पुलिस के पास पहुंची. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
लड़की ने चूरू कोतवाली थाने की साइबर सेल में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रिपोर्ट में उसने बताया करीब दो महीने पहले उसने शादी ब्याह से जुड़ी एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया था. इसी प्लेटफॉर्म के जरिये 15 दिन पहले सुनील नाम के युवक ने उससे व्हाट्सऐप पर संपर्क किया. उसने खुद को यूके में कार शोरूम का मालिक बताया. उसके बाद उसने लड़की से चैटिंग शुरू कर दी और जल्द ही शादी का प्रस्ताव रख दिया. इस पर लड़की ने उससे कहा कि वह भारत आकर उसके परिवार वालों से मिल ले. लड़की की बात सुनकर सुनील ने नया ड्रामा रचा.
पहली बार में ठग ने 45 हजार रुपये का फटका लगा दियाकरीब 5 दिन पहले उसने फोन कर लड़की को बताया कि वह भारत आ चुका है. महाराष्ट्र में एयरपोर्ट पर पूछताछ में फंसा हुआ है. इसके कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को एयरपोर्ट अधिकारी बताया. उसने लड़की से कहा कि सुनील के पास सोना, हीरा और 75 लाख का सामान पकड़ा गया है. उसने टैक्स चोरी की है. उस कथित अधिकारी ने युवती को भरोसा दिलाया गया कि सुनील के पास भारतीय मुद्रा नहीं है. इसलिए वह टैक्स नहीं भर पा रहा है. उसके बाद सुनील ने लड़की से पहले 45 हजार रुपये मांगे.
मांग लगातार बढ़ती गई तो लड़की को शक हो गयालड़की ने भरोसा करके तुरंत उसे रुपये भेज दिए. इसके बाद लगातार दो दिनों में ई-मित्र और बैंक के जरिए उसने बार-बार डिमांड कर लड़की से करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए. लेकिन जब सुनील की मांग लगातार बढ़ती गई तो लड़की को शक हो गया. उसने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी. तब खुलासा हुआ कि वह किसी साइबर ठग का शिकार हो चुकी है. इसके बाद वह कोतवाली थाना के साइबर सेल पहुंची जहां उसने ठगी को लेकर रिपोर्ट दी है. पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है. लड़की की ओर से किए गए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की डिटेल ली जा रही है. उसके बाद ही खुलास हो पाएगा कि वह ठग आखिरकार है कौन?
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
Location :
Churu,Churu,Rajasthan
First Published :
December 12, 2025, 11:31 IST
homerajasthan
यूके वाला ठग दूल्हा! प्यार की चाशनी में लपेटकर लड़की को दिखा दिए दिन में तारे



