बस खत्म होने वाला है इंतजार, सलमान खान बर्थडे पर फैंस को देंगे खास तोहफा, ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर टिकी लोगों की नजरें

Last Updated:December 27, 2025, 14:14 IST
Battle Of Galwan Teaser: आज यानी 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास दिन पर सलमान खान फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं .एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी होने वाला है.
ख़बरें फटाफट
फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को हमेशा कोई न कोई सरप्राइज दिया है. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर आज यानी उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज होने वाला हेै. हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम आते ही फैंस का चेहरा खिल उठता है. हर साल वह अपने बर्थडे पर फैंक को सरप्राइज देते हैं. ये बर्थडे भी फैंस के लिए बेहद खास साबित हुआ है. 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इस मौके पर वह फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं.
देशभक्त बनकर जीतेंगे दिल
‘बैटल ऑफ गलवान’ भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित बताई जा रही है. यह घटना भारतीय सेना के साहस और शौर्य की मिसाल मानी जाती है. सलमान खान इस फिल्म में एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं.
बता दें कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज पर फैंस की नजरें टिकी हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस टीजर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट बयां कर रहे हैं.
About the AuthorMunish Kumar
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 27, 2025, 14:02 IST
homeentertainment
बस खत्म होने वाला है इंतजार, सलमान खान बर्थडे पर फैंस को देंगे खास तोहफा



