विश्व का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल? इस रिवरफ्रंट को हल्के में मत लेना, 17 लाख लोगों की एकमात्र पसंद

Last Updated:November 28, 2025, 20:53 IST
Kota Chambal Riverfront : कोटा का चंबल रिवरफ्रंट 3.5 किमी लंबा है, 26 थीम-बेस्ड घाट और म्यूज़िकल फाउंटेन शो इसकी खासियत हैं. 17 लाख से अधिक पर्यटक आ चुके हैं, यह अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर है.
ख़बरें फटाफट
देवेंद्र सेन/कोटा. राजस्थान का कोटा अब भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. चंबल नदी के किनारे बना 3.5 किलोमीटर लंबा चंबल रिवरफ्रंट आज दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में गिना जाने लगा है. अक्टूबर 2025 तक यहाँ 17 लाख से अधिक लोग घूमने आ चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. रिवरफ्रंट के निर्माण में 1,445 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसकी सबसे खास बात हैं इसके 26 थीम-बेस्ड घाट, जो भारत की विविध कला और संस्कृति को जीवंत करते हैं. इसे एक ओपन-एयर संस्कृति संग्रहालय भी कहा जा रहा है.
रात के समय चंबल रिवरफ्रंट और भी खूबसूरत हो उठता है. LED गार्डन की रोशनी और नदी पर पड़ते रंगीन प्रतिबिंब इसे जादुई दृश्य में बदल देते हैं. यहाँ का 16 मिनट का म्यूज़िकल फाउंटेन शो इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिसमें पानी, रोशनी और संगीत का शानदार मेल देखने को मिलता है. पर्यटक इसे राजस्थान का बेहतरीन नाइट-व्यू अनुभव बताते हैं और इसे देखने के लिए खासतौर पर दूर-दूर से लोग पहुँच रहे हैं.
चंबल रिवरफ्रंट से बढ़ी कोटा की पहचारिवरफ्रंट फिल्ममेकर्स की भी पसंदीदा लोकेशन बन गया है. कई IAS और IPS अधिकारियों की प्री-वेडिंग शूट यहाँ हो चुकी हैं. हाल के महीनों में बॉलीवुड और विदेशी प्रोडक्शन हाउस लोकेशन देखने के लिए लगातार कोटा आ रहे हैं. रिवरफ्रंट को अब “भारत दर्शन” में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है, जिससे यह जल्दी ही देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आधिकारिक रूप से शामिल हो जाएगा.
हाई-टेक सुरक्षा से लैसपर्यटकों के लिए यहाँ कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं जिनमें गोल्फ कार्ट, हाई-टेक सुरक्षा, साफ-सुथरे वॉकवे, बोट राइड, फूड जोन और वॉटर पार्क जैसी सुविधाएँ प्रमुख हैं. यह जगह परिवारों, युवाओं और कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन चुकी है. पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार चंबल रिवरफ्रंट ने कोटा को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है. यात्रियों का कहना है कि राजस्थान की यात्रा तभी पूरी मानी जाती है जब कोटा का रिवरफ्रंट भी देख लिया जाए.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
First Published :
November 28, 2025, 20:53 IST
homerajasthan
सबसे बड़ा पर्यटन स्थल? इस रिवरफ्रंट को हल्के में मत लेना, 17 लाख लोगों की पसंद



