Rajasthan

अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही खास होगा 2026 का साल, आएंगी ये बड़ी भर्तियां, यहां देखें पूरी डिटेल 

Last Updated:November 25, 2025, 22:49 IST

RPSC Exam 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए आरएएस, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा समेत कई बड़ी भर्तियों की सूची जारी की है, राज्य सरकार ने 1 लाख नई भर्तियों का बजट में ऐलान किया है.जॉब अलर्ट

भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर अभ्यर्थियों के लिए 2026 का साल बहुत खास रहने वाला है. क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आगामी साल को लेकर भर्ती सूची जारी की है. साल 2026 में खासकर आरएएस, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और स्कूल व्याख्याता जैसी प्रमुख भर्तियां आने वाली हैं. आयोग पहले अपने परीक्षा कैलेंडर में जनवरी से अगस्त 2026 तक की सभी परीक्षाओं की सूची जारी कर दी है. ताकि अभ्यर्थी अभी से उनकी तैयारी में जुट जाएं.

जॉब अलर्ट

आपको बता दें कि आरपीएससी हर वर्ष आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा के साथ कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य विभागों की परीक्षाएं आयोजित करता है. बीते वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2018 में आयोग को सर्वाधिक 18 हजार पदों की अभ्यर्थनाएं मिली थीं, जबकि 2023 में यह संख्या 17 हजार रही. वर्तमान वर्ष में विभिन्न विभागों से 13 हजार 354 पदों की अभ्यर्थनाएं प्राप्त हुई हैं. इससे भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी रहने का संकेत मिलता है, हालांकि बड़ी भर्ती की प्रतीक्षा अब भी बनी हुई है.

जॉब अलर्ट

राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में एक लाख नई भर्तियों की घोषणा की है, जिसने अभ्यर्थियों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. इनमें चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और स्कूल व्याख्याता जैसे बड़े कैडर की भर्तियां शामिल हैं. इन घोषणाओं से उम्मीद है कि आयोग को आने वाले महीनों में भारी संख्या में अभ्यर्थनाएं प्राप्त होंगी. आरएएस भर्ती की बात करें तो आयोग को पिछले वर्ष आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2024 के लिए 1096 पदों की अभ्यर्थना मिली थी. प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है और अब 1 दिसंबर से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी.

Add as Preferred Source on Google

जॉब अलर्ट

नई भर्ती 2025-26 के लिए भेजी जानी है, जिसमें 700 से 900 पद शामिल होने की संभावना बताई जा रही है. जनवरी से अक्टूबर तक आयोग को विभिन्न विभागों से कई भर्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें आयुर्वेद विभाग में लेक्चरर के 8 पद, गृह रक्षा में डिप्टी कमांडेंट के 4 पद, ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के 9 पद और जलदाय विभाग में जूनियर केमिस्ट के 13 पद शामिल हैं. इसके अलावा पशुपालन विभाग में 281, कृषि विभाग में 1100 और गृह ग्रुप-1 में 1015 पदों की अभ्यर्थनाएं भी प्राप्त हुई हैं.

जॉब अलर्ट

शिक्षा क्षेत्र से भी बड़ी भर्तियां आई हैं, जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक एवं कोच के 3225 पद, माध्यमिक शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापक के 6500 पद, स्कूल शिक्षा में कृषि प्राध्यापक के 500 पद और कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के 574 पद शामिल हैं. जेडीए में कनिष्ठ विधि अधिकारी के 12 तथा सांख्यिकी विभाग में 113 पद मिलने के साथ यह वर्ष भर्ती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

जॉब अलर्ट

ऐसे में आने वाला 2026 अभ्यर्थियों के लिए बहुत खास रहने वाला है. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पदों की सूची जाने करने के अलावा अब इनकी एक्जाम तिथि की भी घोषणा की जाएगी. इससे अभ्यर्थियों को और भी अधिक फायदा होगा. आयोग के अनुसार इन सभी भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करना है. आपको बता दें कि राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में 1 लाख नई भर्तियों की घोषणा की है. इसमें चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और और स्कूल व्याख्याता जैसी बड़ी भर्तियां शामिल होंगी.

First Published :

November 25, 2025, 22:49 IST

homerajasthan

अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही खास होगा 2026 का साल, आएंगी ये बड़ी भर्तियां!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj