मांगलिक कार्यों में आने वाली बाधा हो जाती है दूर! बेहद चमत्कारी है बड़ा गणेश जी का मंदिर, जानें इसकी मान्यता

Last Updated:April 01, 2025, 13:37 IST
Siddhi Vinayak Bada Ganesh Ji Temple Ajmer: आज हम आपको गणेश की ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लेकर मान्यता है, कि यहां तीन बुधवार आकर पूजा करने से मांगलिक कार्यों में आने वाली बाधा दूर हो जाती ह…और पढ़ेंX

भगवान गणेश का प्राचीन मंदिर
हाइलाइट्स
पुष्कर में सिद्धि विनायक बड़ा गणेश जी का मंदिर स्थित हैतीन बुधवार पूजा करने से मांगलिक कार्यों में बाधा दूर होती हैमंदिर में 7 फीट ऊंची सीधी सूंड वाले गणपति की प्रतिमा है
अजमेर:- ब्रह्मा नगरी पुष्कर में वैसे तो भगवान गणेश के कई सारे छोटे व बड़े मंदिर मौजूद है, लेकिन यहां भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर मौजूद है जो अपनी प्राचीनता व विशेषताओं के कारण खास महत्व रखता है . यहां मंदिर में सीधी सूंड वाले गणपति की 7 फीट ऊंची प्रतिमा प्रतिष्ठित है. इन्हें सिद्धि विनायक बड़ा गणेश जी के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर को लेकर मान्यता है, कि जिनके मांगलिक कार्यों में बाधा आती है, तो ऐसे लोग तीन बुधवार यहां आकर पूजा करते हैं, और उनके रुके हुए काम बन जाते हैं.
मनोकामना स्तंभ पर बांधते हैं धागामंदिर के पुजारी गणेश जी ने बताया, कि ब्रह्मा मार्ग पर स्थित बड़ा गणेश मंदिर में प्रतिष्ठित भगवान गणेश की प्रतिमा अति प्राचीन है . किवदंती है कि ब्रह्मा जी ने पुष्कर में यज्ञ शुरू करने से पहले भगवान गणेश का आव्हान किया था . यह ब्रह्मा जी के समय का मंदिर है . मंदिर के पुजारी ने आगे बताया कि मंदिर परिसर में मनोकामना स्तंभ भी बना हुआ है . इस पर दूर- दराज से आने वाले भक्त मन्नत का धागा बांधते हैं. भगवान गणेश के इस मंदिर में केवल स्थानीय भक्त ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी भक्त आते हैं.
मंदिर को लेकर क्या है मान्यतापुजारी ने आगे बताया कि जिन लोगों के मांगलिक कार्य में बाधा आती है, तो ऐसे लोग यहां तीन बुधवार आकर भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं,और उनके रुके हुए काम बन जाते हैं. आगे वे बताते हैं, कि जिस घर में शादी, नए कारोबार की शुरुआत, नया वाहन खरीदा जाता है, वो पहले गणेश मंदिर में आकर आशीर्वाद लेता है. वर्षों से यह परंपरा बन चुकी है. वहीं शादी का पहला कार्ड भी गणपति को देकर आमंत्रित किया जाता है.
कैसे पहुंचे यहांपुष्कर के सबसे नजदीक अजमेर रेलवे स्टेशन है, जो यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अजमेर से आप पुष्कर बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं. बस स्टैंड या टेंपो स्टैंड पहुंचने के बाद आप यहां से 500 से 700 मीटर पैदल चलकर आसानी से इस मंदिर तक पहुंच सकते हैं.
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 01, 2025, 13:37 IST
homedharm
मांगलिक कार्यों में आ रही बाधा होती है दूर! चमत्कारी है बड़ा गणेश जी का मंदिर!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



