National

गजब! कभी शहर बदला तो कभी नाम, स्टाइल बिल्कुल बंटी-बबली वाली, शातिर ठगी करने वाले कपल की कहानी रांची पुलिस ने खत्म की

Last Updated:December 14, 2025, 15:37 IST

Ranchi Crime News : बड़े सपने, कम ब्याज का लालच और फर्जी कागजों का जाल बुनकर एक दंपत्ति ने कारोबारियों से करोड़ों की ठगी कर डाली. रांची में हकीकत की ‘बंटी और बबली’ कहानी सामने आई है. लंबे समय तक ठिकाने बदलते रहे इस अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का आखिरकार कांके पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.गजब! कभी शहर बदला तो कभी नाम, स्टाइल बिल्कुल बंटी-बबली वाली, अब कहानी खत्म हुईरांची: कांके पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह पकड़ा, दंपती गिरफ्तार

रांची. झारखंड की राजधानी रांची की कांके थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है. बंटी और बबली फिल्म की तरह, इनके निशाने पर बड़े व्यवसायी होते थे जिन्हें ये कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर बड़े अमाउंट के लोन दिलाने का वादा करते थे और मोटी रकम ऐंठ लेते थे. इस बंटी और बबली द्वारा रांची के कांके थाना क्षेत्र में 70 लाख की ठगी की गई थी, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया.रांची पुलिस की गिरफ्त में आई दंपति अंजेला कुजूर उर्फ एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटील उर्फ अमित महतो अंतरराज्यीय ठगी गिरोह से संबंध रखता है. इनके कारनामों का भंडाफोड़ करते हुए रांची पुलिस ने इनको धर दबोचा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बड़े व्यवसायियों को कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर मोटी रकम का लोन दिलाने का झांसा देते थे. पुलिस को आशंका है कि इनके शिकारों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है.

व्यवसायियों को निशाना
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इस दंपती ने ओडिशा और झारखंड में कम से कम दो व्यवसायियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है. बताया जा रहा है कि, रामगढ़ जिले के व्यवसायी सरोजकांत झा को अंजेला कुजूर उर्फ एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटील उर्फ अमित महतो ने झांसे में लिया था. मामले में व्यवसायी ने कांके थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज शिकायत के अनुसार, एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटील ने व्यवसायी को कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही थी और इसके एवज में व्यवसायी से 70 लाख रुपए ऐंठ लिए थे. वहीं, लोन न मिलने पर जमीन को फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर दिया गया था, जबकि वह जमीन भी इनकी नहीं थी.

अन्य मामलों में ठगी
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर बताया है कि पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि उड़ीसा के सुदाम बारीक नामक युवक के साथ काम करने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर करीब 42 लाख रुपए की ठगी की गई थी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे रांची काठीटांड़ स्थित किसी अन्य की जमीन को फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर दिया गया था, हालांकि वह जमीन भी फर्जी थी. घटना के बाद दोनों बंटी और बबली की तरह अपना ठिकाना बदलते रहते थे. हालांकि, पुलिस लगातार इन पर दबिश बनाती रही और आखिरकार इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

पुलिस की जांच जारी

बहरहाल, रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू के रहने वाले इस दंपत्ति के निशाने पर बड़े व्यवसायी थे. अब तक की जांच में इनके द्वारा 2 व्यवसायियों से 1 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि इनके शिकार कई और हैं. पुलिस फिलहाल इन्हें रिमांड पर लेकर और जानकारी निकालने की बात कह रही है. बंटी और बबली की तर्ज पर ये आरोपी वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदलते रहते थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी चालाकी काम नहीं आई. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

About the AuthorVijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

Location :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

December 14, 2025, 15:37 IST

homejharkhand

गजब! कभी शहर बदला तो कभी नाम, स्टाइल बिल्कुल बंटी-बबली वाली, अब कहानी खत्म हुई

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj