धुआंधार एक्शन से भरपूर हैं ये 8 वॉर फिल्में, तीसरी ने किया 350 Cr से ज्यादा का बिजनेस, 5वीं मूवी कहलाई कल्ट

Last Updated:November 10, 2025, 12:41 IST
भारतीय सिनेमा ने हमेशा अपनी अलग कहानियों के लिए दुनियाभर में पहचान बनाई है. इनमें युद्ध आधारित फिल्में खास महत्व रखती हैं, क्योंकि ये न केवल देशभक्ति और साहस की झलक पेश करती हैं, बल्कि दर्शकों को इतिहास और वीरता की कहानियों से भी रूबरू कराती हैं. बॉलीवुड ने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि दर्शकों के दिलों में देशभक्ति और साहस का जज्बा भी भर दिया.
<strong>नई दिल्ली.</strong> वॉर फिल्मों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वीर सैनिकों की कहानियों का वास्तविक और रोमांचक चित्रण देखने को मिलता है. चाहे वो कारगिल युद्ध हो, 1971 का युद्ध हो या किसी महान योद्धा की अद्भुत कहानी. इन फिल्मों में ऐतिहासिक लड़ाई, वीरता की कहानी, धुआंधार एक्शन सीक्वेंस और देशभक्ति का भाव देखने को मिलता है. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

LOC कारगिल: कारगिल युद्ध पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म हमारे सशस्त्र बलों की साहस और जज्बे की कहानी को बयां करती हैं. एक्शन और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसमें सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और करीना कपूर हैं.

केसरी: यह फिल्म में हवलदार ईशर सिंह की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे 21 सिख सैनिकों ने 10,000 दुश्मनों का सामना किया था, जिसे इतिहास की सबसे महान लड़ाइयों में से एक माना जाता है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा नजर आए थे.

तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर: ओम राउत के निर्देशन में ‘तान्हाजी’ फिल्म मराठा योद्धा तान्हाजी मालुसरे के जीवन को दर्शाती है, जो राजपूत सेनापति उदयभान राठौड़ से कोंडाणा किले को कब्जा करने के लिए नेतृत्व करते हैं. इसमें अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर जैसे सितारे नजर आते हैं. इस फिल्म ने 367 करोड़ का बिजनेस किया था.

लक्ष्य: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी लक्ष्य एक बेफिक्र युवक की कहानी बताती है, जो भारतीय सेना में शामिल होता है, लेकिन 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान एक अनुशासित नायक में बन जाता है. ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी की इस फिल्म से साहस और उद्देश्य की प्रेरणा मिलती है.

बॉर्डर: जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर’ 1971 के वॉर की कहानी बयां करती है, जहां लोंगेवाला में 120 भारतीय सैनिक रातभर अपने पोस्ट की रक्षा करते हैं. वे विशाल पाकिस्तानी फोर्स का सामना करते हुए और सुबह भारतीय वायुसेना (IAF) की मदद से मुकाबला जीतते हैं. सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, तबू और अन्य कलाकारों के साथ यह फिल्म साहस और वीरता की कहानी पेश करती है. बॉर्डर कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार है.

द गाजी अटैक: यह फिल्म भारतीय नौसेना की ताकत को दिखाती है, जब वह पाकिस्तानी पनडुब्बी गाजी का सामना करती है. गाजी और भारतीय पनडुब्बी S21 के बीच पानी के नीचे का मुकाबला लगभग युद्ध की स्थिति पैदा कर देता है. इस फिल्म में राणा डग्गुबाती, केके मेनन, तापसी पन्नू, ओम पुरी और अन्य सितारे नजर आते हैं.

शेरशाह: यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेरक कहानी बताती है, जो परम वीर चक्र से सम्मानित थे और कारगिल युद्ध में बहादुरी से लड़े और एक सैनिक को बचाते हुए अपनी जान की बलि दे दी थी. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शहीद विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था. कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा थीं.

सैम बहादुर: मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी बयां करती है जो जो भारत के सम्मानित सेना अधिकारी थे और चार दशकों में 5 युद्धों में लड़ थे. इसमें विकी कौशल ने अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों को जीत लिया था. सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 10, 2025, 10:15 IST
homeentertainment
धुआंधार एक्शन से भरपूर हैं ये 8 वॉर फिल्में, 5वीं मूवी कहलाई कल्ट क्लासिक



