Rajasthan

ये हैं अजमेर के पांच सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक बालाजी मंदिर, जहां दर्शन मात्र से होती है मनोकामना पूरी

Last Updated:December 15, 2025, 12:54 IST

Ajmer Ancident Hanuman Temple: राजस्थान का पवित्र शहर अजमेर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, दरगाह शरीफ़ और धार्मिक आस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. इसी शहर में कई ऐसे चमत्कारी बालाजी मंदिर भी हैं, जहां श्रद्धालु हर मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से दर्शन करने पहुंचते हैं. आइए अजमेर के उन पांच ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के बारे में जानते हैं, जहां भक्तों की मुरादें पुरी होती है और कई मान्यताएं जुड़ी हुई है. बालाजी के प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर

धार्मिक नगरी अजमेर में अनेक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर स्थित हैं, जिनमें बालाजी के मंदिर विशेष स्थान रखते हैं. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है. आइए जानते हैं अजमेर के उन पाँच प्रसिद्ध बालाजी मंदिरों के बारे में, जहां हर दिन हजारों भक्त अपनी मनोकामनाओं लेकर पहुंचते हैं.

बजरंगगढ़ प्राचीन मंदिर

अजमेर का प्राचीन बजरंगगढ़ मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है. यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है. अपनी प्राचीन वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. यहां आने वाले श्रद्धालु बजरंगबली के दर पर माथा टेककर मनोकामनाएं मांगते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

प्राचीन चमत्कारिक बालाजी मंदिर पुष्कर

पुष्कर की अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित बालाजी का प्राचीन मंदिर मौजूद है, जिसे चमत्कारिक बालाजी के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर पर अजमेर ही नहीं बल्कि दिल्ली मुंबई जैसे कई बड़े-बड़े शहरों से श्रद्धालु बालाजी के दर्शन करने आते हैं .

Add as Preferred Source on Google

घाटी वाले बालाजी का प्राचीन मंदिर

अजमेर में रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर की दूरी पर 450 वर्ष पुराना हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है. घाटीनुमा स्थान पर स्थित होने के कारण यह मंदिर “घाटी वाले बालाजी” के नाम से प्रसिद्ध है. घाटी वाले बालाजी के दर्शन मात्र से ही भक्तों की मुरादें पूरी होती है.

चित्रकूट धाम

अजमेर से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुष्कर के चित्रकूट धाम में शिवलिंग पर 11 फीट की बालाजी की प्रतिमा विराजित है . यहां हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शिवलिंग पर विराजमान बालाजी का विशेष श्रृंगार किया जाता है.

कार्य सिद्धि बालाजी मंदिर

अजमेर के रामगंज में स्थित कार्य सिद्ध बालाजी का प्राचीन मंदिर मौजूद है. अजमेर के लोगों के लिए इस मंदिर से गहरी आस्था है . मान्यता है कि कार्य सिद्ध बालाजी के सच्चे मन से दर्शन करने से सभी रुके हुए कार्य को बालाजी पूरा करते हैं. मंदिर की दिव्य आभा और शांत माहौल भक्तों के मन को सुकून देता है. संकटों से मुक्ति के लिए लोग विशेष रूप से यहां दर्शन करने आते हैं.

अजमेर के प्रसिद्ध पांच बालाजी मंदिर

अजमेर के ये सभी पांच बालाजी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी हैं. श्रद्धालु विश्वास के साथ यहाँ आते हैं और बालाजी की कृपा पाकर मन की शांति, शक्ति और मनोकामना-पूर्ति का अनुभव करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 15, 2025, 12:54 IST

homedharm

ये हैं अजमेर के 5 प्राचीन बालाजी मंदिर, जहां भक्तों की मनोकामना होती है पूरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj