Rajasthan

भरतपुर के ये टॉप स्कूल जहां पढ़ाई, अनुशासन और संस्कार मिलकर बनाते हैं उज्ज्वल भविष्य

Last Updated:January 02, 2026, 19:14 IST

Bharatpur top schools : भरतपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. यहां के नामी स्कूल न सिर्फ बेहतरीन परिणाम दे रहे हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर भी खास ध्यान दे रहे हैं. अनुभवी शिक्षक, आधुनिक सुविधाएं और शांत वातावरण भरतपुर को शिक्षा का मजबूत केंद्र बनाते हैं.news 18

अगर शिक्षा की बात की जाए तो भरतपुर जिला न केवल राजस्थान बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान बना चुका है. यहां कई ऐसे स्कूल संचालित हैं, जो शिक्षा अनुशासन अनुभवी शिक्षकों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण लगातार टॉप स्कूलों की सूची में शामिल रहते हैं. ये स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देते हैं.आइए जानते हैं भरतपुर के कुछ प्रमुख और प्रतिष्ठित स्कूलों के बारे में…

news 18

भरतपुर के टॉप स्कूलों में सबसे पहला नाम शांति विद्या मंदिर बयाना का आता है. यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन माना जाता है. एकांत और शांत वातावरण में स्थित यह विद्यालय पढ़ाई के लिए आदर्श माना जाता है. यहां अनुभवी और योग्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है.अनुशासन नैतिक शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे नागरिक भी बनते हैं.

news 18

इसके बाद आता है, कैनवस इंटरनेशनल स्कूल का नाम जो भरतपुर के सबसे प्रसिद्ध और आधुनिक स्कूलों में से एक है. यह स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है. स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, लाइब्रेरी और अन्य शैक्षणिक संसाधनों के कारण बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है. यहां पढ़ने वाले बच्चे आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में आगे रहते हैं.

Add as Preferred Source on Google

news 18

आदर्श विद्या मंदिर बयाना भी शिक्षा और अनुशासन के लिए जाना जाता है. इस स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासित जीवन जीने की सीख दी जाती है. यहां पढ़ाई पर विशेष जोर दिया जाता है और नियमित मूल्यांकन के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत किया जाता है.

news 18

भरतपुर का सरस्वती सेवा संस्थान स्कूल भी एक प्रतिष्ठित नाम है. यहां हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. अनुभवी शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों को नियमित रूप से एक्स्ट्रा क्लासेस भी दी जाती हैं. इस स्कूल के छात्र अक्सर मेरिट सूची में टॉप स्थान हासिल करते हैं. जिससे इसकी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता स्पष्ट होती है.

First Published :

January 02, 2026, 19:14 IST

homerajasthan

भरतपुर के ये टॉप स्कूल जिन्होंने शिक्षा में जिले को दिलाई पहचान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj