Business

फिर फड़फड़ा रहा है यह एनर्जी शेयर, 3 ब्रोकरेज ने भी दांव लगाने की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस

Last Updated:November 08, 2025, 12:08 IST

Stock Tips- सुजलॉन एनर्जी के सितंबर तिमाही के नतीजे दमदार रहे हैं. इन नतीजों के बाद ब्रोकरेज इस एनर्जी स्‍टॉक पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह निवेशकों को दी है. सुजलॉन एनर्जी शेयर का टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है.फिर फड़फड़ा रहा है यह एनर्जी शेयर, 3 ब्रोकरेज ने भी दी दांव लगाने की सलाहसुजलॉन ने Q2 FY26 में दमदार परफॉर्मेंस दिखाई है.

नई दिल्‍ली. विंड टर्बाइन निर्माता सुजलॉन एनर्जी शेयर की कीमत साल 2025 में अब तक 11 फीसदी टूट चुकी है और सालभर में यह 8 फीसदी डाउन हुआ है. लेकिन, अब यह शेयर दोबारा अंगड़ाई ले रहा है. पिछले एक महीने में इस एनर्जी स्‍टॉक ने 8 फीसदी की तेजी दिखाई है. ब्रोकरेज फर्म्‍स का भी भरोसा इस शेयर पर बरकरार रह. यही वजह है कि आनंद राठी, JM फाइनेंशियल और मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक, सेक्टर की मजबूत मांग और बेहतर तिमाही नतीजे आने वाले महीनों में शेयर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं. शुक्रवार को सुजलॉन शेयर 57.50 रुपये पर बंद हुआ था.

आनंद राठी के मुताबिक सुजलॉन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6.2GW की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक है. सेक्टर में FY28 तक हर साल 9–10GW के नए इंस्टॉलेशन की उम्मीद है, जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिलेगा. आनंद राठी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कंपनी FY26/27/28 में क्रमश: 2.6GW, 3.4GW और 3.9GW की डिलीवरी कर सकती है. इससे कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफ़िट दोनों मजबूत रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार सुजलॉन न केवल ऑर्डर पाइपलाइन में आगे है, बल्कि इसके पास करीब 7GW जमीन विकासाधीन भी है, जिससे यह आने वाली परियोजनाओं के लिए अच्छी स्थिति में है.

सुजलॉन शेयर टारगेट प्राइस

आनंद राठी ने सुजलॉन शेयर में 44 फीसदी की तेजी आने की संभावना जताई है और इसका टारगेट प्राइस 82 रुपये तय किया है. पहले ब्रोकरेज ने 81 रुपये टारगेट प्राइस दिया था. जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि भारत में विंड एनर्जी कॉम्पोनेंट्स का लोकलाइजेशन, बड़ी यूटिलिटीज का भरोसा और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स में विंड एनर्जी की बढ़ती हिस्सेदारी सुजलॉन को लगातार मजबूत अवसर देगी. हालांकि ब्रोकरेज ने यह भी चेताया कि एग्जीक्यूशन बाधाएं अभी भी सेक्टर की सबसे बड़ी चुनौती बनी रहेंगी. ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग जारी रखी है और 70 रुपये का टारगेट दिया है.

मोतीलाल ओसवाल ने भी स्टॉक पर पॉजिटिव स्टैंड बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने FY26 के अनुमान में 8 फीसदी की बढ़त की है, वह भी मुख्य रूप से 1HFY26 में कम टैक्स रेट को देखते हुए. मोतीलाल ने FY26 और FY27 के लिए क्रमशः 2.5 जीडब्ल्यू और 3.4 जीडब्ल्यू की डिलीवरी का अनुमान बरकरार रखा है. हालांकि उसने वैल्यूएशन मल्टीपल 35 गुना से घटाकर 30 गुना कर दिया है, लेकिन बाय रेटिंग जारी रखते हुए टारगेट प्राइस 74 रुपये तय किया है.

सुजलॉन एनर्जी Q2 FY26 रिजल्‍ट

सुजलॉन ने Q2 FY26 में दमदार परफॉर्मेंस दिखाई है. कंपनी का रेवेन्यू 84 फीसदी बढ़कर 38.7 अरब रुपये पहुंच गई. EBITDA में 145 फीसदी उछाल आया और यह 7.2 अरब रुपये रहा. PAT यानी शुद्ध लाभ 166 फीसदी उछलकर 5.6 अरब रुपये पर पहुंच गया. सितंबर 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट छह गुना से अधिक बढ़कर 1,278 करोड़ रुपये हो गया. ऑपरेशंस से रेवेन्यू 85 फीसदी बढ़कर 3,870 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जबकि EBITDA मार्जिन 460 बेसिस पॉइंट की बढ़त के साथ 18.6 फीसदी पर रहा.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 08, 2025, 12:08 IST

homebusiness

फिर फड़फड़ा रहा है यह एनर्जी शेयर, 3 ब्रोकरेज ने भी दी दांव लगाने की सलाह

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj