चौमूं में नए साल में ये क्या हो रहा? देखिए 8 दिन बाद, 25 दिसंबर के पत्थरबाजों का हिसाब कैसे हो रहा?

चौमूं में नए साल में ये क्या हो रहा? देखिए 8 दिन बाद, 25 दिसंबर के पत्थरबाजों का हिसाब कैसे हो रहा?
जयपुर के चौमू इलाके में मस्जिद अतिक्रमण विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. पठान कॉलोनी में अवैध निर्माण को हटाने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पत्थरबाजी के मामले में 24 आरोपियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जवाब न मिलने पर 31 दिसंबर के बाद अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. अब तक 110 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 19 गिरफ्तार हो चुके हैं और 15 अन्य फरार हैं. 25 दिसंबर की घटना के बाद पुलिस ने पत्थरबाजों के अवैध स्ट्रक्चर को तोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है. चौमू नगरपालिका ने 24 लोगों को नोटिस जारी किया था, जिनमें मीट की दुकानें और घर शामिल थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद प्रशासन ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू किया.
homevideos
चौमूं में नए साल में ये क्या हो रहा? देखिए 8 दिन बाद, 25 दिसंबर के पत्थरबाजों का हिसाब कैसे हो रहा?




