Rajasthan

सर्दियों में प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुआ राजस्थान का यह नेशनल पार्क, पर्यटकों की बढ़ने लगी है तादाद

Last Updated:December 17, 2025, 20:18 IST

Keoladeo National Park Bharatpur: भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में सर्दियों के आगमन के साथ देश और विदेश से आने वाले प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट ने पार्क को गुलजार कर दिया ह.। झीलों और दलदली इलाकों में पक्षियों के झुंड पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं. साइबेरिया, यूरोप और मध्य एशिया से हजारों पक्षी पार्क में घोंसले बनाकर कई महीने ठहरते हैं. सुबह और शाम के समय पक्षियों की गतिविधियां सबसे अधिक देखने को मिलती है. दिल्ली और जयपुर के पास होने के कारण यह पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है.

भरतपुर. विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क एक बार फिर सर्दियों के मौसम में गुलजार होने लगा है .ठंड की शुरुआत के साथ ही यहां देश और विदेश से आने वाले प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट ने पार्क की रौनक बढ़ा दी है. झीलों और दलदली इलाकों में पक्षियों के झुंड उनके घोंसले और कलरव पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. यही वजह है कि सर्दियों के मौसम के आगमन के साथ ही भरतपुर में पर्यटकों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.

हर साल सर्दियों में केवलादेव नेशनल पार्क प्रवासी पक्षियों का सुरक्षित आशियाना बनता है. साइबेरिया, यूरोप, मध्य एशिया समेत देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में पक्षी यहां पहुंचते हैं. ये पक्षी पार्क की झीलों और पेड़ों पर घोंसले बनाकर कई महीनों तक रहते हैं. इस दौरान पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को बेहद करीब से देखने का अवसर पर्यटकों को मिलता है. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही नेशनल पार्क में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है. दिल्ली और जयपुर जैसे बड़े शहरों के नजदीक होने के कारण यह पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है.

सुबह और शाम प्रवासी पक्षियों की हो रही साइटिंग

सुबह और शाम के समय यहां पक्षियों की गतिविधियां सबसे अधिक देखने को मिलती है. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और बर्ड वॉचर पहुंच रहे हैं. कैमरों के साथ पक्षियों को निहारते पर्यटक इस प्राकृतिक सौंदर्य को अपने यादगार पलों में कैद कर रहे हैं. केवलादेव नेशनल पार्क को भारत का सबसे अच्छा पक्षी अभयारण्य होने का गौरव प्राप्त है. यह पार्क न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में पक्षी प्रेमियों के लिए एक विशेष पहचान रखता है.

केवलादेव नेशनल पार्क में बढ़ गई है पक्षियों की चहचहाट

यहां सर्दियों के मौसम में पक्षियों की विविध प्रजातियां देखने को मिलती है, जो जैव विविधता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. पार्क प्रशासन के अनुसार इस बार सर्दियों का सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है. प्रवासी पक्षियों के आने के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे केवलादेव नेशनल पार्क में पक्षियों और पर्यटकों की रौनक और भी बढ़ने की संभावना है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

December 17, 2025, 20:18 IST

homerajasthan

प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुआ यह नेशनल पार्क, पर्यटकों की बढ़ने लगी है तादाद

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj